फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

WI vs SA: वेस्टइंडीज को लगा दोहरा सदमा, सीरीज में मिली करारी के बाद आईसीसी ने ठोका भारी जुर्माना

Tue, 22 Jun 2021 11:54 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सेंट लूसिया

सार

वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका के बीच सेंट लूसिया में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में मेजबान टीम पर धीमी ओवर गति के कारण जुर्माना लगाया गया। कैरेबियन टीम पर यह जुर्माना आईसीसी मैच रेफरी रिची रिचर्डसन ने लगाया। 
विज्ञापन
वेस्टइंडीज बनाम दक्षिण अफ्रीका - फोटो : ICC@twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका के बीच सेंट लूसिया में खेले गए सीरीज के दूसरे टेस्ट में कुछ भी मेजबान टीम के पक्ष में नहीं रहा। इस मैच में पहले कैरेबियन टीम को शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा। ग्रॉस आइलेट में खेले गए इस मैच में वेस्टइंडीज ने अपनी पहली और दूसरी पारी में क्रमश: 149 और 165 रन बनाए। वहीं मेहमान टीम ने धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए इस मुकाबले में वेस्टइंडीज को 158 रनों से रौंद दिया। मेजबान टीम को इस मुकाबले में दोहरी मार झेलनी पड़ी। पहली दक्षिण अफ्रीका ने टेस्ट सीरीज में उनका 2-0 से सफाया किया वहीं दूसरी तरफ धीमी ओवर गति के कारण जुर्माना भी ठोका गया। इतना ही नहीं उसके विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के अंकों में कटौती भी की गई। 

विज्ञापन


वेस्टइंडीज पर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट क्रिकेट मैच में धीमी ओवर गति के लिए मैच शुल्क का 60 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया और उसके विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के छह अंक अंक काट दिए गए। वेस्टइंडीज ने निर्धारित समय में तीन ओवर कम किए थे जिससे बाद आईसीसी मैच रेफरी रिची रिचर्डसन ने उस पर यह जुर्माना लगाया। 

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद की खिलाड़ियों के लिये आचार संहिता के अनुसार धीमी ओवर गति के लिये खिलाड़ियों पर प्रत्येक ओवर की दर से मैच शुल्क का 20 प्रतिशत जुर्माना किया जाता है। दक्षिण अफ्रीका ने यह मैच 158 रन से जीतकर दो मैचों की श्रृंखला में क्लीन स्वीप किया था।
विज्ञापन


वेस्टइंडीज की टीम इस पूरी टेस्ट सीरीज में संघर्ष करती रही। दक्षिण अफ्रीका की बॉलिंग के आगे उसके बल्लेबाज कुछ नहीं कर पाए। सेंट लूसिया में ही खेले गए पहले टेस्ट मैच में मेहमानों ने कैरेबियाई टीम को पारी और 63 रनों से हराया था। दक्षिण अफ्रीका अब वेस्टइंडीज में लगातार चार टेस्ट मैच जीत चुका है। टेस्ट सीरीज के बाद दोनों देशों के बीच पांच टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज खेली जाएगी। जिसकी शुरुआत 26 जून से होगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें