ड्रेसिंग रूम में कोच और कोहली ने दिया स्टैंडिंग ओवेशन
टीम इंडिया के युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी ने 70वें ओवर में अथनाजे की गेंद पर एक रन लेकर अपना शतक पूरा किया। डेब्यू मैच में ही शतक जड़ने के बाद यशस्वी छोटे बच्चों की तरह दौड़ते हुए कप्तान रोहित शर्मा से लिपट गए। फिर रोहित ने उनका पीठ थपथपाया और शाबाशी दी।
उनकी इस पारी पर ड्रेसिंग रूम में बैठे कोच राहुल द्रविड़ और विराट कोहली खड़े होकर तालियां बजाने लगे। वहीं अन्य खिलाड़ियों में रवींद्र जडेजा और केएस भरत ने युवा बल्लेबाज के इस प्रदर्शन की तारीफ की। उनकी शतकीय पारी पर पूरा ड्रेसिंग रूम झूम उठा।