फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

WI vs ENG: इंग्लैंड के साकिब महमूद और जैक लीच ने बनाया अनोखा रिकॉर्ड, टेस्ट इतिहास में 137 साल बाद हुआ ऐसा कमाल

Fri, 25 Mar 2022 06:37 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

इंग्लैंड की टीम पहली पारी में एक समय 114 रन पर नौ विकेट गंवाकर संघर्ष कर रही थी। ऐसा लग रहा था कि इंग्लिश टीम सस्ते में ऑल आउट हो जाएगी। यहां से जैक लीच और साकिब महमूद ने पारी को संभाला। दोनों ने 10वें विकेट के लिए 90 रनों की साझेदारी की।
विज्ञापन
जैक लीच और साकिब महमूद - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच तीन टेस्ट मैचों की सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला ग्रेनाडा में खेला जा रहा है। मैच के पहले दिन गुरुवार (24 मार्च) को वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। उसका यह फैसला सही साबित हुआ। वेस्टइंडीज के गेंदबाजों ने इंग्लैंड को 204 रनों पर ऑल आउट कर दिया। पहली पारी में इंग्लिश टीम के लिए साकिब महमूद ने सबसे ज्यादा 49 और जैक लीच ने 41 रन बनाए।
विज्ञापन


इंग्लैंड की टीम पहली पारी में एक समय 114 रन पर नौ विकेट गंवाकर संघर्ष कर रही थी। ऐसा लग रहा था कि इंग्लिश टीम सस्ते में ऑल आउट हो जाएगी। यहां से जैक लीच और साकिब महमूद ने पारी को संभाला। दोनों ने 10वें विकेट के लिए 90 रनों की साझेदारी की। महमूद दिन के आखिरी ओवर में आउट हो गए। वे एक रन से अर्धशतक लगाने से चूक गए। जर्मेन ब्लैकवुड की गेंद उनके बल्ले से लगकर विकेटों से जा लगी। जैक लीच 41 रन बनाकर नाबाद रहे। 

साकिब महमदू पहली पारी में टीम के टॉप स्कोरर रहे। पहले नंबर पर उतरे एलेक्स लीस ने 31 रन बनाए थे। वहीं, 11वें क्रम पर खेलने वाले साकिब ने 49 रन बनाए। टेस्ट इतिहास में 137 साल बाद ऐसा हुआ है जब 10वें और 11वें नंबर के बल्लेबाज ने अन्य नौ बल्लेबाजों से ज्यादा रन बनाए। ऐसा 1885 में हुआ था। तब इंग्लैंड के टॉम गैरेट और एडविन इवान्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 10वें और 11वें क्रम पर खेलते हुए पारी में अन्य बल्लेबाजों से ज्यादा रन बनाए थे।
विज्ञापन


वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट की बात करें तो पहली पारी में छह बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सके। कप्तान जो रूट और जॉनी बेयरस्टो तो खाता भी नहीं खोल सके। साकिब महमूद और जैक लीच के बाद एलेक्स लीस ने 31, क्रिस वोक्स ने 25, क्रेग ओवर्टन ने 14, डैनियल लॉरेंस ने आठ, बेन फोक्स ने सात, जैक क्रॉली ने सात और बेन स्टोक्स ने दो रन बनाए। वेस्टइंडीज के लिए जेडेन सील्स ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए। केमार रोच, कायेल मेयर्स और अल्जारी जोसेफ ने दो-दो विकेट अपने नाम किए। जर्मेन ब्लैकवुड को एक सफलता मिली।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें