फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sarfaraz Khan: क्यों सरफराज को भारतीय टेस्ट टीम में जगह मिलना है मुश्किल, बीसीसीआई अधिकारी ने बताई वजह

Tue, 27 Jun 2023 04:48 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सरफराज के रणजी ट्रॉफी सीजन में शानदार प्रदर्शन के बाद भी कुछ ऐसे कारण है जिनको नजरअंदाज नहीं किया जा सकता, जो सरफराज के भारतीय टीम में ना चुने जाने की वजह हो सकती है।
विज्ञापन
सरफराज खान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और वेस्टइंडीज के बीच दो मैच की टेस्ट सीरीज की शुरुआत 12 जुलाई से होगी। वेस्टइंडीज टूर के लिए भारतीय टेस्ट और वनडे टीम का ऐलान कर दिया गया है। टीम में कुछ नए युवा खिलाड़ियों को शामिल किया गया है जिसमें ऋतुराज गायकवाड़, यशस्वी जायसवाल और मुकेश कुमार जैसे नाम हैं। वहीं, चेतेश्वर पुजारा को विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में खराब प्रदर्शन के चलते बाहर कर दिया गया है। इन दिनों कुछ पूर्व भारतीय क्रिकेटर्स के बीच जुबानी जंग चल रही है, जिसमें सरफराज खान चर्चा का विषय हैं। घरेलू क्रिकेट में मुंबई के लिए खेलने वाले सरफारज का प्रदर्शन पिछले तीन रणजी सीजन शानदार रहे हैं, उसके बाद भी चयनकर्ता उनको नजरअंदाज कर रहे हैं। 
विज्ञापन


वेस्टइंडीज टूर के लिए यश्सवी जायसवाल और ऋतुराज गायकवाड़ के चयन के बाद यह मुद्दा और गर्मा गया है। लोगों का कहना है कि चयनकर्ता आईपीएल के प्रदर्शन पर खिलाड़ियों का चयन कर रहे हैं, इसका मतलब यह कि घरेलू क्रिकेट को कोई अहमियत नहीं दी जा रही है, लेकिन चयनकर्ताओं का मानना कुछ और है। उनका कहना है कि चयन के लिए केवल खिलाड़ी का प्रदर्शन ही मापदंड नहीं हो सकता, एक खिलाड़ी को पूरी तरह फिट होना चाहिए और खिलाड़ी का व्यवहार अपने साथी खिलाड़ियों और मैनेजमेंट के साथ अच्छा होना चाहिए।

सरफराज के रणजी ट्रॉफी सीजन में शानदार प्रदर्शन के बाद भी कुछ ऐसे कारण है जिनको नजरअंदाज नहीं किया जा सकता, जो सरफराज के भारतीय टीम में ना चुने जाने की वजह हो सकती है। बीसीसीआई के एक अधिकारी ने बताया है कि क्यों चयनकर्ताओं की सूची में यशस्वी और गायकवाड़ के मुकाबले सरफराज का नाम काफी नीचे है, बल्कि सूर्यकुमार यादव भी सरफराज से पहले टीम में वापसी कर सकते हैं, अगर वह दलीप ट्रॉफी में अच्छा प्रदर्शन करते हैं तो।
विज्ञापन


बीसीसीआई अधिकारी ने कहा "आप खुद सोचिए, क्यों सरफराज विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के रिजर्व खिलाड़ियों में भी शामिल नहीं थे। सूर्यकुमार और यशस्वी ही दो खिलाड़ी थे और गायकवाड़ ने उनकी शादी के कारण नाम वापस लिया था। श्रेयस अय्यर जो फिलहाल चोटिल हैं, पूरी तरह फिट होने के बाद टीम में वापसी कर सकते हैं तो सरफराज का मौका मिलने की उम्मीद यहां कम हो जाती है।"

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में वापसी कर रहे अजिंक्य रहाणे ने पांच नंबर पर अच्छा खेल दिखाया था तो मध्यक्रम में उनकी जगह पक्की है, और गायकवाड़ को उनके रिजर्व खिलाड़ी के रुप में रखा जाएगा। अगर रहाणे अच्छा प्रदर्शन नहीं करते हैं तो गायकवाड़ को मौका दिया जाएगा। दलीप ट्रॉफी खेल रहे सूर्यकुमार को भी टीम से ज्यादा समय बाहर रखना चयनकर्ताओं के लिए मुश्किल होगा और श्रेयस अय्यर के फिट होने पर सरफराज के लिए टीम इंडिया का यह सफर और मुश्किल हो जाएगा।

सरफराज खान मुंबई के लिए घरेलू क्रिकेट खेलते हैं और साल 2020 से निरंतर टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। 2022-23 के सीजन में सरफराज ने छह मैच में 92.66 की औसत से 556 रन बनाए, जिसमें तीन शतक भी शामिल थे। वहीं, 2021-22 के सीजन के छह मैच में उन्होंने 122.75 की औसत से 982 रन बनाए, जिसमें चार शतक शामिल हैं। 2019-20 के सीजन में मुंबई के लिए सरफराज ने छह मैच में 154.66 की शानदार औसत से 928 रन बनाए जिसमें तीन शतक थे। इसका मतलब है कि सरफराज ने कुल 10 शतक लगाए हैं। तीन घरेलू सीजन में उनके नाम 2466 रन हैं, जो शानदार रिकॉर्ड है। पिछले तीन सीजन में उनके अलावा ऐसा कोई बल्लेबाज नहीं हैं जिसने ऐसा कुछ कारनामा किया हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें