फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीम इंडिया के सबसे पढ़े लिखे क्रिकेटर्स, कोई अर्थशास्त्री तो कई निकले इंजीनियर्स

Mon, 02 Sep 2019 07:30 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
अनिल कुंबले, वीवीएस लक्ष्मण और राहुल द्रविड़ - फोटो : सोशल मीडिया

खेलोगे-कूदोगे तो होगे खराब
पढ़ागे-लिखोगे तो बनोगे नवाब

आपने यह कहावत तो सुनी ही होगी। आज भी दादी-नानियों के मुंह से कभी-न-कभी ऐसी बातें अपने नानी-पोतों के लिए निकल ही आती है। ऐसा माना भी जाता है कि खेलों से वास्ता रखने वाले खिलाड़ी अक्सर शैक्षणिक योग्यता में कम होते हैं। इनमें क्रिकेटर्स भी शामिल है।



क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर भी सिर्फ हाईस्कूल तक ही पढ़ें हैं, वीरेंद्र सहवाग, हरभजन सिंह, मोहम्मद कैफ का भी यही हाल है, लेकिन सारे भारतीय क्रिकेटर ऐसे नहीं। इस देश में कुछ ऐसे खिलाड़ी ही हुए जिन्होंने मैदान के अलावा पढ़ाई-लिखाई में भी सफलता के झंडे गाड़े हैं।
विज्ञापन

2 of 10
राहुल द्रविड़ (बाएं)
क्रिकेट जगत की 'दीवार' यानी राहुल द्रविड़ का जब टीम इंडिया में सेलेक्शन हुआ तब वे एमबीए की पढ़ाई कर रहे थे। इससे पहले द्रविड़ की स्कूलिंग बेंगलुरु के जाने-माने सेंट जोसेफ स्कूल से हुई। इससे पहले वहीं के सेंट जोसेफ कॉलेज से द्रविड़ ने कॉमर्स में ग्रेजुएशन की।
विज्ञापन

3 of 10
अनिल कुंबले - फोटो : BCCI
पूर्व भारतीय कप्तान और टीम इंडिया की रीढ़ रहे फिरकी गेंदबाज अनिल कुंबले एक मैकेनिकल इंजीनियर हैं। कुंबले ने नेशनल कॉलेज बसावनागुडी से शिक्षा ग्रहण करने के बाद 1992 में राष्ट्रीय विद्यालय कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग से मैकेनिकल इंजीनियरिंग की डिग्री ली।

4 of 10
जवागल श्रीनाथ - फोटो : amar ujala
पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज और मौजूदा मैच रेफरी जवागल श्रीनाथ इंस्ट्रूमेंटल टेक्नोलॉजी में इंजीनियर है। उन्होंने वनडे में 300 से ज्यादा विकेट लिए। श्रीनाथ ने अपना डेब्यू और आखिरी वन-डे मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था।
विज्ञापन

5 of 10
वीवीएस लक्ष्मण
लक्ष्मण एक डॉक्टरी परिवार से रखते है उनके माता व पिता दोनों ही डॉक्टर है। वह खुद पढ़ाई में बहुत अच्छे थे। भारत के वैरी वैरी स्पेशल बल्लेबाज ने हैदराबाद के लिटिल फ्लॉवर हाईस्कूल से स्कूलिंग और फिर 12वीं करने के बाद वीवीएस लक्ष्मण को मेडिकल कॉलेज में दाखिला मिल गया था, लेकिन उन्होंने क्रिकेट को चुना। क्रिकेट के प्रति उनका मोह नहीं छूट पाया और वह प्रोफेशनल क्रिकेटर बन गए।
विज्ञापन

6 of 10
अजिंक्य रहाणे

रहाणे जिस तरह हर मोर्चे पर टीम के लिए बेजोड़ साबित हुए हैं ठीक वैसे ही उन्होंने पढ़ाई-लिखाई में भी कामयाबी हासिल की। स्वभाव से सौम्य और मृदुभाषी रहाणे ने साल 2013 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ डेब्यु मैच खेला। महाराष्ट्र से आने वाले अजिंक्य ने मुंबई के एसवी जोशी हाईस्कूल, डोंबिवली से 10वीं तक पढ़ाई की है। एक नामी यूनिवर्सिटी से वे कॉमर्स में ग्रेजुएट हैं।

विज्ञापन

7 of 10
रवि अश्विन

अपनी स्पिन गेदबाजी से दुनिया के बड़े-बड़े बल्लेबाजों को नचाने वाले आर. अश्विन ने चेन्नई के SSN कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीटेक किया है।
पद्म सेशाद्री बाल भवन (PSBB) और सेंट बेडे जैसे नामीगिरामी संस्थानों में पढ़ चुके अश्विन क्रिकेटर बनने से पहले कॉग्निजेंट टेक्नोलॉजी सॉल्यूशंस जैसी बड़ी आईटी कंपनी में अपनी सेवाएं देते थे।

8 of 10
आविष्कार साल्वी - फोटो : सोशल मीडिया
मुंबई के एक और क्रिकेटर आविष्कार साल्वी भी काफी पढ़े-लिखे हैं। दाएं हाथ के मध्यक्रम गेंदबाज रहे साल्वी ज्यादा समय तक टीम इंडिया के लिए नहीं खेल पाए। उनका बॉलिंग एक्शन दिग्गज ऑस्ट्रेलियाई पेसर ग्लेन मैक्ग्रा की याद दिलाता था। साल्वी ने खगोल भौतिकी में पोस्ट डॉक्टरेट किया है।

9 of 10
मुरली विजय
देश के पढ़े लिखे क्रिकेटर्स में एक और दक्षिण भारतीय खिलाड़ी। नाम मुरली विजय। टीम इंडिया के लिए साल 2006 में डेब्यू करने वाले विजय देश की नामी यूनिवर्सिटी से अर्थशास्त्र में स्नातक हैं।
विज्ञापन

10 of 10
श्रीकांत

अपनी धुआंधार बल्लेबाजी के लिए मशहूर रहे कृष्माचारी श्रीकांत उस दौर में फर्राटेदार अंग्रेजी बोला करते थे, जब टीम में ऐसा माहौल नहीं था। संन्यास लेने के बाद चयन समिति में भी अहम पद संभालने वाले श्रीकांत ने चेन्नई की अन्ना यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रिकल इंजीनिजरिंग की डिग्री ली है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें