फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Virat vs Babar: विराट कोहली और बाबर आजम में कौन बेहतर? पूर्व पाकिस्तानी गेंदबाज ने दिया चौंकाने वाला जवाब

Wed, 11 Sep 2024 04:08 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दोनों बल्लेबाजों के अंतरराष्ट्रीय करियर पर गौर करें तो किंग कोहली ने भारत के लिए अब तक 113 टेस्ट, 295 वनडे और 125 टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले हैं। वहीं, दांए हाथ के बल्लेबाज बाबर ने पाकिस्तान के लिए 54 टेस्ट, 117 वनडे और 123 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं।
विज्ञापन
विराट और बाबर - फोटो : ICC/ACC
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विराट कोहली और बाबर आजम में से कौन बेहतर बल्लेबाज है? दोनों देशों के फैंस के बीच ये मुद्दा हमेशा चर्चा में रहता है। अब पाकिस्तान के पूर्व गेंदबाज वसीम अकरम ने इस सवाल का जवाब दिया है। उन्होंने बड़ा बयान देते हुए किंग कोहली को पूर्व पाकिस्तानी कप्तान से बेहतर माना है। 
विज्ञापन

विराट और बाबर - फोटो : ICC/ACC
वसीम अकरम ने दिया चौंकाने वाला जवाब
पूर्व तेज गेंदबाज ने किंग कोहली को बाबर आजम से बेहतर बताते हुए कहा कि वह इस खेल के महान खिलाड़ियों में शुमार हो चुके हैं। उन्होंने कहा- विराट कोहली! बाबर आजम सही रास्ते पर चल रहे हैं। वह मौजूदा समय के महान खिलाड़ियों में से एक हैं, लेकिन विराट कोहली पहले ही इतिहास के पन्नों में अपना नाम सुनहरे अछरों में दर्ज करा चुके हैं।

विराट और बाबर - फोटो : ICC/ACC
बाबर से आगे हैं विराट
दोनों बल्लेबाजों के अंतरराष्ट्रीय करियर पर गौर करें तो किंग कोहली ने भारत के लिए अब तक 113 टेस्ट, 295 वनडे और 125 टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले हैं। इनमें उन्होंने क्रमश: 8848, 13906 और 4188 रन बनाए हैं। वहीं, दांए हाथ के बल्लेबाज बाबर ने पाकिस्तान के लिए 54 टेस्ट, 117 वनडे और 123 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। इनमें उन्होंने क्रमश: 3962, 5729 और 4145 रन बनाए हैं। बाबर के नाम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 31 शतक और 94 अर्धशतक दर्ज हैं। वहीं, विराट ने भारत के लिए 80 शतक और 140 अर्धशतक बनाए हैं। 
विज्ञापन

विराट और बाबर - फोटो : ICC/ACC
अख्तर भी कर चुके कोहली की तारीफ
इससे पहले पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने भी विराट कोहली को महानतम बल्लेबाज बताया था। इसके अलावा उन्होंने बाबर के लिए बोला था कि वह महान बल्लेबाज बनने की तैयारी में हैं। अख्तर ने कहा- विराट कोहली महानतम हैं और बाबर आजम महान बल्लेबाज बनने की तैयारी में हैं। वह टी20 में बेहतर होने की कोशिश कर रहे हैं, लोग बिना वजह उनके पीछे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें