फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2025: कौन हैं आशुतोष शर्मा? जिन्होंने फिर दिखाया अपना दम, इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर उतरकर लखनऊ से छीनी जीत

Tue, 25 Mar 2025 08:36 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, विशाखापत्तनम

सार

आशुतोष शर्मा की अर्धशतकीय पारी की बदौलत दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ सुपर जाएंट्स को एक विकेट से हराकर अपने अभियान का आगाज जीत के साथ किया। आशुतोष ने पिछले सीजन गुजरात के खिलाफ ऐसे ही मैच विजयी पारी खेली थी। 
विज्ञापन
आशुतोष शर्मा - फोटो : IPL/BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करने वाले दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाज आशुतोष शर्मा ने एक बार फिर आईपीएल में अपना दम दिखाया। आशुतोष ने पिछले साल भी इसी तरह की पारी खेली थी और अब लखनऊ के विरुद्ध भी उन्होंने ऐसा ही किया। आशुतोष ने 31 गेंदों पर पांच चौकों और पांच छक्कों की मदद से नाबाद 66 रनों की पारी खेली और लखनऊ के मुंह से जीत छीन ली। 
विज्ञापन

आशुतोष के दम पर जीती दिल्ली 
आशुतोष शर्मा की अर्धशतकीय पारी की बदौलत दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ सुपर जाएंट्स को एक विकेट से हराकर अपने अभियान का आगाज जीत के साथ किया। सोमवार को विशाखापत्तनम में खेले गए इस मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ ने निकोलस पूरन और मिचेल मार्श की धमाकेदार अर्धशतकीय पारियों की बदौलत 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 209 रन बनाए। जवाब में दिल्ली ने 19.3 ओवर में नौ विकेट गंवाकर 211 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया। 

ये भी पढ़ें: KL Rahul: पिता बने केएल राहुल, लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ मैच से ठीक पहले लौटे थे घर; पोस्ट साझा कर दी जानकारी

लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली की स्थिति अच्छी नहीं थी और उसने 65 रन पर पांच विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर उतरे आशुतोष ने अपना दम दिखाया और लखनऊ की कमजोर गेंदबाजी आक्रमण पर अकेले भारी पड़े। उन्होंने विपराज निगम के साथ सातवें विकेट के लिए 55 रनों की साझेदारी की। हालांकि, दूसरे छोर से विकेट गिरते रहे, लेकिन आशुतोष अंत तक टिके रहे और उन्होंने छक्का लगाकर टीम को जीत दिलाई। 

पिछले सीजन पंजाब के लिए खेले थे आशुतोष
आशुतोष इससे पहले पंजाब किंग्स के लिए खेलते थे और उन्होंने पिछले सीजन गुजरात टाइटंस के खिलाफ भी ऐसा ही प्रदर्शन किया था। उन्होंने पंजाब को जीत की दहलीज तक पहुंचाने में आशुतोष ने अहम भूमिका निभाई थी। उस मैच में भी आशुतोष इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर उतरे थे और उन्होंने शशांक सिंह के साथ मिलकर टीम को जीत दिलाई थी। पंजाब ने हालांकि इस सीजन के लिए आशुतोष को रिटेन नहीं किया था और दिल्ली ने उन्हें खरीदा था। 

DC vs LSG Highlights: दिल्ली ने जीत के साथ किया आगाज, लखनऊ को एक विकेट से हराया; आशुतोष शर्मा चमके
विज्ञापन

चंद्रकांत पंडित बने थे विलन
15 सितंबर, 1998 को मध्य प्रदेश के रतलाम में जन्म लेने वाले आशुतोष बचपन से ही क्रिकेट के शौकीन हैं। वह नमन ओझा के बहुत बड़े फैन हैं जिनका ताल्लुक भी मध्य प्रदेश से है। रतलाम में जन्म के बाद उनकी पढ़ाई-लिखाई इंदौर में हुई। उन्होंने मध्य प्रदेश के लिए डेब्यू किया था। हालांकि, साल 2020 में चंद्रकांत पंडित के कोच बनने के बाद उन्हें टीम से बाहर होना पड़ा। उनका एकमात्र सहारा उनके बचपन के कोच भूपेन चौहान थे, जिनके समर्थन ने उन्हें कठिन समय में प्रेरित किया। आशुतोष ने 2023 में अपना कोच खो दिया। इसके बाद उन्होंने रेलवे के लिए खेलने का फैसला किया। भारत के लिए खेल चुके विकेटकीपर बल्लेबाज नमन ने आशुतोष को इस मुकाम तक पहुंचाने में बहुत मदद की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें