फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीम इंडिया के किस क्रिकेटर ने लड़की के साथ बिताई थी रात?

Mon, 03 Jun 2013 01:14 AM IST
चंडीगढ़/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
आईपीएल में स्पॉट फिक्सिंग पर चल रही उठापटक के बीच पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष आईएस बिंद्रा ने एक नए विवाद को हवा दे दी है।
विज्ञापन


बिंद्रा ने कहा कि 2010 के श्रीलंका दौरे के दौरान एक भारतीय खिलाड़ी ने होटल के कमरे में एक लड़की के साथ रात बिताई थी।

उन्होंने यह भी बता दिया कि यह खिलाड़ी पिछले छह सीजन से चेन्नई सुपर किंग्स टीम का अहम सदस्य है।

बिंद्रा ने कहा है कि भारतीय क्रिकेट बोर्ड के एक अधिकारी ने 2010 के श्रीलंका दौरे पर श्रीलंकाई बोर्ड को उस रिपोर्ट को वापस लेने के लिए मजबूर कर दिया, जिसमें एक भारतीय खिलाड़ी के एंटी करप्शन रेगुलेशन का उल्लंघन करने की बात कही गई थी।

अपनी वेबसाइट पर लिखे एक लेख में बिंद्रा ने कहा है कि श्रीलंका के उस दौरे पर एलटीटीई के कारण भारतीय टीम की सुरक्षा का जिम्मा श्रीलंकाई सेना के एक सेवानिवृत्त जनरल को सौंपा गया था।
विज्ञापन


इस जनरल ने कड़ी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जिस होटल में भारतीय टीम ठहरी थी उसके हर फ्लोर और यहां तक कि लॉबी में भी सीसीटीवी कैमरे लगवा दिए।

कैमरे में एक रात देखा गया कि टीम के साथ वहां गया एक अधिकारी एक खिलाड़ी के कमरे में लड़की लेकर गया है। वह खिलाड़ी पिछले छह सीजन से चेन्नई सुपर किंग्स टीम का अहम सदस्य है।
विज्ञापन


फुटेज में देखा गया कि उस लड़की ने मैच से पहले की पूरी रात उस खिलाड़ी के साथ बिताई। यह आरोप भी लगाए गए कि उस लड़की को भेजने वाले शख्स का नाम आईसीसी की संदिग्ध सटोरियों की सूची में है।

श्रीलंकाई बोर्ड ने इसकी शिकायत लिखित में टीम मैनेजर से की और सारे साक्ष्य आईसीसी के एंटी करप्शन अधिकारी को भी सौंपे।

बाद में पाया गया कि एक भारतीय अधिकारी के दबाव के कारण श्रीलंकाई बोर्ड ने इस शिकायत को वापस ले लिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें