21 साल की एक आयरिश युवती के साथ कोलकाता में दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
युवती दार्जिलिंग के एक एनजीओ के लिए काम करती है। वह 31 मई को अपने एक दोस्त से मिलने कोलकाता पहुंची थी।
इस दौरान वह घूमते हुए कोलकाता के न्यू मार्केट में पहुंच गई, जहां उसकी मुलाकात सुजॉय मित्रा (35) से हुई। थोड़ी जान पहचान होने के बाद जब युवती ने मित्रा को बताया कि आज उसका जन्मदिन है तो वह पार्टी करने के लिए युवती को कालीघाट स्थित अपने घर ले गया, जहां उसने युवती के साथ दुष्कर्म किया।
दूसरे दिन युवती पुलिस के पास पहुंची और अपनी आपबीती सुनाई, जिसके बाद पुलिस ने मित्रा को दबोच लिया। पुलिस मान रही है कि घटना के वक्त मित्रा और युवती दोनों शराब के नशे में था।