फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2025: कब होगी आईपीएल 2025 की शुरुआत? बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए

Sun, 12 Jan 2025 04:36 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने बताया कि आईपीएल 2025 का आगाज 23 मार्च से होगा। यह आईपीएल का 18वां संस्करण होगा।
विज्ञापन
राजीव शुक्ला - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 की शुरुआत मार्च में होगी। इसकी जानकारी रविवार को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने दी। उन्होंने बताया कि आईपीएल 2025 का आगाज 23 मार्च से होगा।
विज्ञापन

शुक्ला ने दी बड़ी जानकारी
आईपीएल के 18वें संस्करण की शुरुआत को लेकर बीसीसीआई की विशेष आम बैठक में फैसला लिया गया। लीग का पहला मुकाबला किन टीमों के बीच खेला जाएगा, इसको लेकर अब तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है। शुक्ला ने बैठक खत्म होने के बाद कहा- 'मीटिंग में एक ही बड़ा मुद्दा था, वो कोषाध्यक्ष और सचिव का चयन था।' इस दौरान शुक्ला ने बताया कि आईपीएल कमिश्नर की भी नियुक्ति एक साल के लिए कर दी गई है। इसके अलावा उन्होंने महिला प्रीमियर लीग पर भी बात की। उन्होंने बताया कि लीग के वेन्यू भी तय हो गए हैं, जिनका एलान जल्द होगा।
विज्ञापन

सैकिया बने सचिव, भाटिया निर्विरोध कोषाध्यक्ष चुने गए
मुंबई में हुई बीसीसीआई की विशेष आम बैठक (एसजीएम) में पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज देवजीत सैकिया आधिकारिक रूप से भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के नए सचिव चुना गया। वहीं, प्रभतेज सिंह भाटिया कोषाध्यक्ष चुने गए हैं। दोनों निर्विरोध अपने-अपने पद पर चुने गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें