फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2019: मुंबई-चेन्नई के बीच आज होगा 'महामुकाबला', कब-कहां और कैसे देखें LIVE स्ट्रीमिंग

Fri, 26 Apr 2019 01:10 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम मुंबई इंडियंंस
विज्ञापन

तीन बार की दो चैंपियन टीम आज इंडियन टी-20 लीग में आमने-सामने होंगी। एक तरफ है चेन्नई और उसके सामने है मजबूत मुंबई। धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई भले ही प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए जरूरी 16 अंक के साथ कट ऑफ तक पहुंच गई हो, लेकिन आज मुंबई के खिलाफ होने वाले मैच में जीत के जरिए शीर्ष पर अपना स्थान मजबूत करना चाहेगी।

विज्ञापन


दूसरी ओर मुंबई मेहमान टीम 10 मैचों में 12 अंक से तीसरे स्थान पर है, वह राजस्थान के खिलाफ हार के बाद यहां पहुंची है और प्ले ऑफ की दौड़ में खुद को बनाए रखने के लिए बेताब होगी। मुंबई के लिए सफर अभी तक उतार-चढ़ाव भरा रहा है और शुरुआती चरण के अंत में उन्हें अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की जरूरत होगी।

मैच कब खेला जाएगा?

यह मुकाबला शुक्रवार (26 अप्रैल 2019) को खेला जाएगा।

मैच कहां खेला जाएगा?

यह मैच चेन्नई के एम. चिदंबरम स्टेडियम पर खेला जाएगा।

मैच किस समय शुरू होगा?

भारतीय समयानुसार यह मुकाबला रात 8 बजे शुरू होगा। इससे पहले टॉस 7.30 बजे होगा।

कौन सा टीवी चैनल इस मैच का लाइव प्रसारण करेगा?

मैच की लाइव अंग्रेजी कमेंट्री स्टार स्पोर्ट्स 1, स्टार स्पोर्ट्स 1 एचडी, स्टार स्पोर्ट्स सेलेक्ट 1 और स्टार स्पोर्ट्स सेलेक्ट 1 एचडी पर उपलब्ध होगी। साथ ही हिंदी कमेंट्री स्टार स्पोर्ट्स 1 हिंदी और स्टार स्पोर्ट्स 1 हिंदी एचडी पर भी प्रसारित होगी।
विज्ञापन

ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग कहां उपलब्ध होगी?

मैच की लाइव स्ट्रीमिंग हॉटस्टार पर उपलब्ध होगी। इसके अलावा https://www.amarujala.com/ipl-2019 पर लाइव अपडेट देखे जा सकते हैं।

टीमें:

मुंबई: रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पांड्या, युवराज सिंह, क्रुणाल पांड्या, ईशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, मयंक मारकंडे, राहुल चाहर, अनूकुल रॉय, सिद्धेश लाड, आदित्य तारे, क्विंटन डी कॉक, एविन लुइस, केरन पोलार्ड, बेन कटिंग, मिशेल मैक्लेनघन, एडम मिल्ने, जेसन बेहरेनडॉर्फ, अनमोलप्रीत सिंह, बरिंदर सरन, पंकज जायसवाल, रसिख सलाम, जसप्रीत बुमराह। 

चेन्नई: अंबाती रायुडू, शेन वॉटसन, सुरेश रैना, महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान और विकेटकीपर), केदार जाधव, रविंद्र जडेजा, ड्वेन ब्रावो, दीपक चहर, शार्दूल ठाकुर, हरभजन सिंह, इमरान ताहिर, मुरली विजय, ध्रुव शौरे, फाफ डु प्लेसिस, ऋतुराज गायकवाड़, मिशेल सैंटनर, डेविड विली, सैम बिलिंग्स, समीर, मोनू कुमार, कर्ण शर्मा, केएम आसिफ, मोहित शर्मा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें