फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर से भाजपा प्रत्याशी अनुराग ठाकुर ने भरा नामांकन

Fri, 26 Apr 2019 12:54 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला/हमीरपुर
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

भाजपा प्रत्याशी अनुराग ठाकुर ने शुक्रवार को सुबह अपनी कुलदेवी अवाहदेवी माता मंदिर में पूजा-अर्चना की और उसके बाद नामांकन पत्र भरा। उन्होंने दोपहर 12.25 बजे अपना नामांकन पत्र जिला निर्वाचन अधिकारी हमीरपुर डॉ. रिचा वर्मा को सौंपा। कवरिंग प्रत्याशी के तौर पर प्रवीण शर्मा ने परचा भरा।

विज्ञापन


नामांकन के दौरान प्रेम कुमार धूमल, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सत्ती मौजूद रहे। इसके बाद सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ शहर में रोड शो निकाला। शुक्रवार को दो निर्दलीय आशीष कुमार, अशोक कुमार और बहुजन मुक्ति पार्टी से राम सिंह शुक्ला ने नामांकन भरा। 

विज्ञापन

नामांकन के दिन सोशल मीडिया पर छाए अनुराग

- फोटो : अमर उजाला
हमीरपुर से सांसद एवं लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी अनुराग ठाकुर अपने नामांकन के दिन सोशल मीडिया पर छाए रहे। ट्विटर पर दिनभर फिर एक बार मोदी अनुराग हैशटैग ट्रेंड करता रहा। हजारों की संख्या में समर्थकों और चाहने वालों ने इस हैशटैग के जरिये ट्वीट कर अनुराग के प्रति अपना समर्थन जाहिर किया।

फेसबुक पर भी समर्थक अनुराग के समर्थन में पोस्ट करते रहे। खास बात यह है कि जमीन पर नामांकन जुलूस के जरिये शक्ति प्रदर्शन के अलावा सोशल मीडिया पर भी अनुराग ने अपनी ताकत दिखाने का प्रयास किया। अनुराग हिमाचल के अकेले ऐसे नेता रहे, जिनके नामांकन के दौरान सोशल मीडिया पर कोई हैशटैग ट्रेंड करता रहा।

यह तब है जब इसी दिन वाराणसी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी नामांकन था और उसकी वजह से मोदी के समर्थन में कई हैशटैग ट्रेंड कर रहे थे। इससे पहले भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के समर्थन में भी नामांकन के दिन कई हैशटैग ट्रेंड कर रहे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें