फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

INDvSA: आज से शुरू होने जा रहा पहला टेस्ट, कब-कहां और कैसे देखें LIVE मैच

Wed, 02 Oct 2019 12:08 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला

सार

  • भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन टेस्ट मैच की सीरीज का होने जा रहा है आगाज
  • आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में 120 अंकों के साथ प्वॉइंट टेबल में टॉप पर है भारत
  • पहले टेस्ट मुकाबले में भारत की ओर से बतौर सलामी बल्लेबाज उतरेंगे रोहित शर्मा
विज्ञापन
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

2 अक्टूबर से विशाखापट्टनम में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन टेस्ट मैच की सीरीज का आगाज होने जा रहा है। इससे पहले भारत ने वेस्टइंडीज में दो टेस्ट मुकाबलों की श्रृंखला में क्लीन स्वीप किया था। भारत आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में 120 अंकों के साथ प्वॉइंट टेबल में टॉप पर है। भारत की कोशिश दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज जीतकर शीर्ष पर बने रहने की होगी। पहले टेस्ट में रोहित शर्मा बतौर सलामी बल्लेबाज अपनी नई पारी शुरू करेंगे। ऋषभ पंत को प्लेइंग इलेवन में मौका नहीं मिला है। पंत की जगह ऋद्धिमान साहा लगभग 22 महीने बाद अपना पहला अंतरराष्ट्रीय मैच खेलेंगे।

विज्ञापन

कब और कहां खेला जाना है मैच?

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहला टेस्ट मैच 2 अक्टूबर को खेला जाना है। यह मैच विशाखापट्टनम के डॉ. वाइएस राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

किस समय शुरू होगा मैच?

मैच बुधवार (2 अक्टूबर) को भारतीय समयानुसार सुबह 9.30 बजे खेला जाएगा। सुबह 9.00 बजे टॉस होगा।

लाइव टेलिकास्ट कहां देख सकते हैं?

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच इस टेस्ट सीरीज का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं। हिंदी कमेंट्री का मजा भी यहां लिया जा सकता है।

लाइव स्ट्रीमिंग कहां देख सकते हैं?

इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग हॉटस्टार पर देख सकते हैं। जियो टीवी ऐप पर भी देख सकते हैं। इन मैच को देखने के लिए जियो यूजर्स के पास प्राइम मेंबरशिप होनी चाहिए। इसके अलावा अमर उजाला डॉट कॉम पर पल-पल की लाइव अपडेट देखने और पढ़ने को मिलेगी।
विज्ञापन

दोनों टीम इस प्रकार हैं

भारत की प्लेइंग इलेवन: विराट कोहली (कप्तान), मयंक अग्रवाल, रोहित शर्मा, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, हनुमा विहारी, ऋषभ पंत, ऋद्धिमान साहा, रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, उमेश यादव, इशांत शर्मा और शुभमन गिल।

दक्षिण अफ्रीका: फाफ डुप्लेसी (कप्तान), तेम्बा बावुमा, थ्युनिस डि ब्रुयिन, क्विंटन डीकॉक, डीन एल्गर, जुबैर हमजा, केशव महाराज, एडन मार्कराम, सेनुरन मुथुसामी, लुंगी एनगिडी, एरिक नॉर्टजे, वर्नोन फिलेंडर, डेन पीट, कागिसो रबाडा और रूडी सेकेंड।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें