फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

...तो क्या इंग्लैंड-पाकिस्तान मैच में हुई बॉल टेंपरिंग की कोशिश! 

Wed, 05 Jun 2019 12:56 AM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान मैच - फोटो : PTI
विज्ञापन

इंग्लैंड और पाकिस्तान के खिलाड़ियों को विश्व कप मैच के दौरान अंपायरों ने रिवर्स स्विंग के लिए गेंद को एकतरफ खुरदुरा बनाने के लिए लिए चालबाजी नहीं करने की चेतावनी दी। सोमवार को हुए मुकाबले के दौरान मैदानी अंपायरों मारियस इरैसमस और सुंदरम रवि ने पाक कप्तान सरफराज अहमद और इंग्लैंड के इयोन मोर्गन से इस बारे में बात की। दोनों देशों के खिलाड़ी आउटफील्ड से थ्रो करते समय गेंद को एक से ज्यादा टप्पा खिलाकर फेंक रहे थे। 

विज्ञापन


मोर्गन ने कहा, ‘वे दोनों पारियों के दौरान इस मुद्दे पर बात कर रहे थे। पारी के बीच में अंपायर मेरे पास आए और उन्हें लगा कि हम थ्रो के  दौरान जरूरत से ज्यादा टप्पा खिला रहे हैं। यह जरूरत से ज्यादा कयास लगाने वाली बात है।’ 

मैच के दौरान दोनों टीमें के गेंदबाजों को ज्यादा रिवर्स स्विंग नहीं मिली लेकिन शतकवीर जोस बटलर ने आउट होने के बाद गेंद का निरीक्षण किया। पाक ऑलराउंडर मोहम्मद हफीज ने बताया कि अंपायरों ने उनकी टीम के खिलाड़ियों को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर उनके थ्रो के दौरान गेंद ने एक से ज्यादा बार टप्पा लिया तो जुर्माना लगाया जा सकता है। यह उनका काम है और वे अपना काम कर रहे थे। दोनों टीमें में एकाध-दो बार ऐसा हुआ जब थ्रो के दौरान गेंद एक से ज्यादा टप्पा लेकर पहुंची। हमें 20वें ओवर के  बाद चेतावनी मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें