फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

...जब भरे स्टेडियम में मांजरेकर ने लगाई थी धोनी को डांट, IPL 2018 फाइनल के दौरान माही ले रहे थे मजे

Wed, 11 Jul 2018 04:31 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
टीम इंडिया के पूर्व बल्लेबाज संजय मांजरेकर गुरुवार को 53 साल के हो गए। अपने दौर के बेहतरीन बल्लेबाज विजय मांजरेकर के घर 12 जुलाई को 1965 को पैदा होने वाले संजय को दुनिया एक क्रिकेटर से ज्यादा कमेंटेटर के तौर पर जानती है। बेहतरीन भाषा, वाकपटुता के चलते मांजरेकर की गिनती दुनिया के सर्वश्रेष्ठ कमेंटेटर में की जाती है।
विज्ञापन

2 of 6
लेकिन, आईपीएल 2018 में एक ऐसा नजारा देखने को मिला था, जब एसएस धोनी ने इस बर्थडे ब्वॉय के जमकर मजे ले लिए थे। जिसने भी पूरे वाकये को देखा लोटपोट हो गया। दरअसल, आईपीएल 2018 का फाइनल चेन्नई सुपरकिंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला गया।
विज्ञापन

3 of 6
TOSS DHONI
मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस खिताबी मुकाबले के पहले टॉस के लिए दोनों ही टीमों के कप्तान मैदान पर थे, तभी माहौल में ऐसा कंफ्यूजन छाया कि जिसने भी देखा अपनी हंसी नहीं रोक पाया। धोनी ने सिक्का उछाला और सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान केन विलियमसन ने टेल्स कॉल किया। 

4 of 6
मगर सिक्का हेड पर गिरा। टॉस तो धोनी ने जीत लिया, लेकिन कमेंटेटर संजय मांजरेकर की एक गलती को पकड़ते हुए धोनी ने उनके जमकर मजे ले लिया, जिसके बाद थोड़ी देर तक यह कंफ्यूजन बनी रही कि टॉस किसने जीता।
विज्ञापन

5 of 6
टॉस का सिक्का नीचे गिरने के बाद जब कमेंट्री कर रहे मांजरेकर ने धोनी से पूछा कि आपने हेड कॉल किया था, टॉस जीतने के बाद अपना फैसला बताइए। धोनी ने चालाकी दिखाते हुए जवाब दिया कि नहीं, इन्होंने (विलियमसन) ने टेल्स कॉल किया था। मांजरेकर ने फिर कहा कि, 'हां, तो आपने हेड कॉल किया था ना'। धोनी ने फिर कहा कि, 'नहीं, विलियमसन ने टेल कॉल किया था।'
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
संजय मांजरेकर को यह एहसास ही नहीं हुआ कि सिक्का धोनी ने उछाला था और ऐसे में वह टॉस के लिए कॉल नहीं कर सकते थे। आखिरकार मांजरेकर को अपनी गलती समझ आते ही कहना पड़ा कि, 'मजाक करना छोड़िए और बताइए कि सीएसके पहले बल्लेबाजी करेगा या गेंदबाजी। फिर सीएसके कप्तान ने हंसते हुए बॉलिंग करने की बात कही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें