फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताजमहल से कुतुबमीनार तक कई ऐतिहासिक धरोहरों से जुड़ा है विवाद

Wed, 11 Jul 2018 03:40 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
सुप्रीम कोर्ट ने ऐतिहासिक धरोहर ताजमहल को मस्जिद बता दिया है। दुनिया के सात अजूबों में शामिल होने का हवाला देते हुए सुप्रीम कोर्ट ने वहां बाहरी लोगों के नमाज अदा करने की मांग वाली याचिका को खारिज कर दिया है। मामले की सुनवाई कर रही बेंच ने कहा कि नमाज के लिए ताजमहल क्यों, और भी मस्जिद हैं, वहां जाकर नमाज पढ़ें। सिर्फ ताजमहल ही नहीं और भी ऐतिहासिक धरोहर हैं जिनका विवादों से नाता है। 
विज्ञापन

2 of 5
दरअसल, 24 जनवरी 2018 को आगरा के एडीएम द्वारा पारित आदेश में कहा गया था कि ताजमहल परिसर में बाहरी लोग जुमे की नमाज नहीं अदा कर सकते। इस आदेश को ताजमहल मस्जिद मैनेजमेंट कमेटी, आगरा के अध्यक्ष ने कोर्ट में चुनौती देते हुए याचिका दायर की। याचिका में कहा गया कि मस्जिद में सभी मुस्लिमों को नमाज अदा करने का अधिकार है। उधर हिंदू महासभा की अलीगढ़ इकाई ने रविवार को एक हिंदू कैलेंडर जारी किया है। जिसको लेकर पहले ही विवाद शुरू हो गया है क्योंकि इसमें मस्जिदों और मुगलकालीन स्मारकों के नाम बदलकर लिखा गया है।
विज्ञापन

3 of 5
इस कैलेंडर में जौनपुर के अटाला मस्जिद को अटाला देवी मंदिर और बाबरी मस्जिद को राम जन्मभूमि बताया गया है। इस मामले पर महासभा के राष्ट्रीय सचिव पूजा शकुन पांडे का कहना है कि हमने नए साल के मौके पर हवन का आयोजन किया है और इस देश को एक हिंदू राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया है। वहीं हिंदू महासभा ने दिल्ली के मेहरौली में स्थित कुतुब मीनार को विष्णु स्तम्भ बताया है।

4 of 5
साथ ही मध्य प्रदेश के धार में स्थित कमल मौला मस्जिद को भोजशाला बताया है। माना जाता है कि यह स्थान विद्या की देवी मां सरस्वती से ताल्लुक रखता है। हिंदू महासभा ने उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित ज्ञानव्यापी मस्जिद को काशी विश्वनाथ मंदिर बताया है। मुगल शासक औरंगजेब ने हिंदू मंदिर को तोड़कर यहां मस्जिद बनवा दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हिंदू महासभा ने मुस्लिमों के तीर्थ स्थल मक्का को मक्केश्वर महादेव का मंदिर बताया है। कुछ इतिहासकारों का कहना है कि पहले यह महादेव का मंदिर हुआ करता था। हिंदू महासभा ने प्यार की इमारत और दुनिया के सात अजूबों में से एक ताजमहल को तेजो महालय शिव मंदिर बताया है। कुछ इतिहासकारों ने अपनी किताब में इसे हिंदू मंदिर बताया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें