फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टी-20 के रोमांच से जब आईपीएल ने क्रिकेट को किया गुलजार 

Sun, 13 Aug 2017 08:54 PM IST
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र
विज्ञापन
आईपीएल 2017 - फोटो : ipl official web
विज्ञापन
भारतीय क्रिकेट टीम के टी-20 के पहले विश्व कप में खिताबी जीत हासिल करने के बाद देश में टी-20 का रोमांच पैदा हुआ। इसी वजह से देश में आईपीएल का एक ब्रांड भी पैदा हुआ। देखते देखते ही यह आईपीएल आज दस साल बाद 27 हजार करोड़ रुपए का ब्रांड बन गया है। व्यवसाय, मनोरंजन और खेलकूद को एक मंच पर लाकर आईपीएल को लोकप्रिय बनाने में बीसीसीआई के पूर्व अधिकारी ललित मोदी का अहम योगदान रहा। 2008 में भारत के स्टार खिलाड़ियों सहित दुनिया भर के अन्य श्रेष्ठ खिलाड़ियों की नीलामी के साथ इस ब्रांड की शुरुआत हुई। बॉलीवुड के सितारों ने भी इसमें उत्साह से भाग लिया। धुंधली रोशनी के बीच रंगीन पोशाक में खिलाड़ियों के चौके-छक्कों में चीयर लीडर्स का जलवा बिखेरना आईपीएल की अब तक की सबसे मोहक तस्वीर है। 
विज्ञापन

खिलाड़ियों को उनकी प्रतिभा ने दिलाए पैसे 

IPL offiicial web - फोटो : IPL offiicial web
पहले के जमाने में क्रिकेट में अगर आप इंडियन टीम में नहीं आ पाए तो आपका कैरियर खत्‍म माना जाता था। लेकिन आईपीएल के आने के बाद इंडियन टीम में नहीं आने के बाद भी खिलाड़ियों को ऊंची रकम हासिल करने के साथ क्रिकेट में लोकप्रियता हासिल करने का मौका मिला। आईपीएल ने दूसरे देशों के खिलाड़ियों को भी मौके दिए। इससे क्रिकेट में और विविधता आई। खिलाड़ी एक दूसरे की खेल क्षमता से परिचित होने लगे। इससे क्रिकेट में और प्रतिस्पर्धा बढ़ी। एक अनुमान के मुताबिक अमूमन आईपीएल से एक स्टार खिलाड़ी को 10 से 15 करोड़ की कमाई हो जाती है।     
 

आईपीएल का ब्रांड लगातार बढ़ता ही जाएगा

IPL offiical web - फोटो : IPL offiical web
कॉरपोरेट फाइनेंस एडवाइजर कंपनी डफ एंड फेल्‍प्स ने आईपीएल ब्रांड की कीमत 27 हजार करोड़ रुपए बताई है। देश में क्रिकेट को लेकर जो पागलपन है उसकी रकम के रूप में सबसे बेहतर दुहाई आईपीएल ही करता है। दुनिया में सबसे ज्यादा क्रिकेट प्रेमी भारत में हैं। क्रिकेट के प्रेमियों की संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही है। लिहाजा आईपीएल का ब्रांड लगातार बढ़ता ही जाएगा। अभी तो आठ टीमें ही खेलती हैं। लेकिन लगता है कि आने वाले समय में देश के 28 में से 25 राज्यों की टीमें इसमें भाग लेकर इसको कश्मीर से कन्याकुमारी तक फैला सकती हैं। हर राज्य के निवेशक इसमें पैसा लगाकर एक तरह से अपने खेल कारोबार को बढ़ा सकते हैं। यह ऐसा ब्रांड है, जो अब कभी मंदा नहीं होगा। 
विज्ञापन

इस साल विज्ञापन से हुई 1300 करोड़ की कमाई 

आईपीएल 10 - फोटो : SELF
आईपीएल में इस साल विज्ञापन से 1300 करोड़ रुपए की कमाई हुई है। सोनी पिक्चर्स नेटवर्क के पास आईपीएल के 14 प्रमुख स्पांसर्स थे। 2016 में सोनी पिक्चर्स ने आईपीएल के दौरान विज्ञापन से 1100 करोड़ रुपए की कमाई की थी। सलाहकार कंपनी केपीएमजी की मानें तो आईपीएल से हर साल देश में 2650 करोड़ रुपए का कारोबार पैदा होता है। भारतीय जीडीपी में आईपीएल 1150 करोड़ रुपए का योगदान देता है। अभी देश की जीडीपी 2 लाख करोड़ डॉलर की है। जिसमें आईपीएल का योगदान मात्र महज 0.01 फीसदी है। विकसित देशों में जीडीपी में खेल का हिस्सा डेढ़ से दो प्रतिशत है। लिहाजा भारत में आईपीएल ही जीडीपी में खेलों का हिस्सा बढ़ाने के लिए एक प्रमुख विकल्प हो सकता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें