फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BCCI के साथ हितों के टकराव मामले में उलझे द्रविड़, चुनना होगा IPL या देश

Sun, 26 Mar 2017 07:42 PM IST
amarujala.com, Presented By- मोहित
विज्ञापन
राहुल द्रविड़ - फोटो : ESPN
विज्ञापन
पूर्व भारतीय कप्तान राहुल द्रविड़ को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) में से किसी एक को चुनना होगा। इसकी वजह बीसीसीआई का अपने पुराने नियमों में बदलाव करना है।
विज्ञापन


द्रविड़ इस वक्त भारत की अंडर-19 टीम के कोच और आईपीएल की दिल्ली डेयरडेविल्स टीम के मेंटर भी हैं। द इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक, सुप्रीम कोर्ट द्वारा नियुक्त बोर्ड की प्रशासनिक समिति (सीओए) अपने नियमों में बदलाव करने जा रही है जिसके बाद एकसाथ दो पदों पर काम करना मुश्किल होगा।

मौजूदा नियमों के मुताबिक, द्रविड़ का 12 महीनों में से 10 महीने बीसीसीआई और 2 महीने आईपीएल के साथ अनुबंध है। इसी मुद्दे पर बोर्ड की प्रशासनिक कमेटी ने सवाल उठाए हैं कि राष्ट्रीय टीम से जुड़े होने के साथ-साथ कोई दूसरे पद पर एकसाथ काम नहीं कर सकता। 
विज्ञापन
विज्ञापन

आईपीएल से मिलने वाले लाभों को द्रविड़ को देने को तैयार है बीसीसीआई

राहुल द्रविड़ - फोटो : Getty Images
वहीं बीसीसीआई के सूत्रों के मुताबिक, द्रविड़ को इस नए नियम से कोई समस्या नहीं है, बोर्ड द्रविड़ को होने वाले नुकसान की भरपाई करने को तैयार है, लेकिन इसके बदले राष्ट्रीय स्तर पर उनकी जिम्मेदारियां और बढ़ जाएंगी।

गौरतलब हो, इन नए नियमों का असर द्रविड़ पर ही नहीं बल्कि अन्य लोगों पर भी पड़ने वाला है जिनमें वरिष्ठ टीम के बैटिंग कोच संजय बांगड़, आर श्रीधर और एंड्रयू लीपस  जैसे नाम शामिल हैं। बांगर फिलहाल टीम इंडिया के बल्लेबाजी कोच हैं। वहीं एस श्रीधर टीम इंडिया में फिल्डिंग कोच की भूमिका में हैं। इसके साथ ही ये पूर्व खिलाड़ी आईपीएल में भी अलग-अलग फ्रेंचाइजी के लिए कोच और मेंटोर की भूमिका निभा रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें