फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

27 मार्च को बाजार में आ रही है अपडेटेड निसान टेरानो

Sun, 26 Mar 2017 03:14 PM IST
amarujala.com- written by : अभिषेक मिश्रा
विज्ञापन
निसान टेरानो
विज्ञापन
निसान 27 मार्च को अपनी कार टेरानो को लॉन्च कर रही है। कंपनी ने पहले ही बताया कि इस बार कि टेरानो पहले के मुकाबले छोटी और बोल्ड होगी। निसान ने अपनी एसयूवी में कुछ नए तकनीकि बदलाव किये हैं।
विज्ञापन

 
हालांकि नई टेरोना बहुत हद तक बाजार में मौजूद टेरोना से मिलती है। नई टेरोना फेसलिफ्ट वेरिएंट में कुल 20 से ज्यादा छोटे और बड़े बदलाव किेए गए हैं। सूत्रों के अनुसार कार के इंटीरियर में बड़ा बदलाव किया गया है। कंपनी ने कार के कैबिन में कई चेंज आपको नजर आएंगे। निसान ने कार के इस मॉडल में स्विंग मिरर और नया एक्सटीरियर पेंट शेड दिया है।
 
डीलर्स की मानें तो 2017 टेरानो में नया टचस्क्रीन इनफोटेंमेंट सिस्टम दिया गया है। कार में वहीं पुराना मल्टीफंक्शनल स्टीयरिंग मौजूद रहेगा। उम्मीद है कि इस कार को नया रंग मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नई टेरानो में बढ़ सकते हैं सुरक्षा फीचर

नई टेरानो में कई सुरक्षा फीचर बढ़ाए जाएंगे जैसे कि ड्यूअल फ्रंट एयरबैग और एबीएस अब ज्यादा सशक्त होगा। टेरानो फेसलिफ्ट में 1.6 लीटर का पेट्रोल इंजन और 1.5 लीटर का डीजल इंजन दिया गया है। 

पेट्रोल वेरिएंट में कार को 85 हॉर्सपावर की शक्ति मिलती है साथ ही कंपनी ने कार में पांच स्पीड वाला मैन्यूअल गियरबॉक्स दिया है। वहीं डीजल वेरिएंट में इंजन 110 हॉर्सपावर की शक्ति उत्पन्न करता है। कंपनी ने टेरानो में 6 स्पीड वाला मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया गया है। 

नई टेरानो का बाजार में सीधा मुकाबला बाजार में मौजूद हुंडई क्रेटा और रेनो डस्टर से होगा। रेनो इस साल के अंत तक डस्टर का फेसलिफ्ट मॉडल उतार सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें