वर्ल्ड सुपर लीग
- फोटो : ट्विटर
क्या है सुपर लीग का फॉर्मेट
दो देशों के बीच होने वाली द्विपक्षीय सीरीज ही सुपर लीग के तहत आएगी। इस दौरान प्रत्येक टीम को आठ देशों को तीन वन-डे की एक-एक सीरीज खेलनी है। चार सीरीज घरेलू सरजमीं पर तो चार विदेश में होंगी। 13 टीमों की इस चैंपियनशिप में अभी न्यूजीलैंड, अफगानिस्तान, दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका, वेस्टइंडीज, बांग्लादेश और नीदरलैंड्स को सुपर लीग के तहत वन-डे सीरीज खेलना बाकी है। जो टीमें सुपर लीग के मैच पूरे होने के बाद टॉप सात में नहीं रहेंगी उन्हें एसोसिएट देशों के साथ वर्ल्ड कप क्वालिफायर के लिए टक्कर लेनी होगी।