दिग्गज क्रिकेटर वीवीएस लक्ष्मण और भारतीय ओपनर शिखर धवन ने भी इस घटना पर दुख जताया और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की बात कही। हरभजन सिंह ने भी इस घटना पर गहरा दुख जताया।
टीम इंडिया के गेंदबाज इरफान पठान ने लिखा, इसके लिए शर्म ही एक शब्द हो सकता है। उन्होंने आगे लिखा, मुल्क चाहे जिसका भी हो, पर जब इंसानियत मरती है तो सारा जहां रोता है।
हैदराबाद में हुई दिल दहलाने-आंख नम करने वाली वीभत्स घटना ने एक बार फिर 2012 के निर्भया प्रकरण को जेहन में ला दिया है। तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में एक युवती को दुष्कृत्य के बाद जलाकर मार दिया गया। इस घटना से देशभर में भावनाएं एकबार फिर उबल पड़ी हैं।