फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिम्बाब्वे को रौंदकर विंडीज ने कब्जाई सीरीज

Mon, 25 Feb 2013 03:00 PM IST
सेंट जार्ज.ग्रेनाडा/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
ड्वेन ब्रावो (6 विकट) और रामनरेश सरवन (नाबाद 120) के शानदार खेल के दम पर वेस्ट इंडीज ने जिम्बाब्वे को दूसरे वनडे में 7 विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ ही वेस्ट इंडीज को 3 मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त मिल गई है।
विज्ञापन


जिम्बाब्वे के दिए 274 रनों के लक्ष्य को वेस्ट इंडीज ने 49 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। लंबे समय बाद ओपनिंग करने उतरे राम नरेश सरवन ने 143 गेंदों में नौ चौकों और दो छक्कों की मदद से नाबाद 120 रन बनाए। वह अपने वनडे करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी खेलने के बाद अविजित पवेलियन लौटे।

सरवन और किरोन पावेल (57) ने पहले विकेट के लिए 111 रन जोडे। एक ही ओवर में पावेल और डेरेन ब्रावो हुए। सरवन ने फिर नरसिंह देवनारायण (42) के साथ तीसरे विकेट के लिए 108 रन की अहम साझेदारी की। मेजबान टीम को अंतिम 40 गेंदों में जीत के लिए 55 रन की जरूरत थी। ऐसे में किरोन पोलार्ड ने 20 गेंदों में चार चौके और दो छक्के उडाते हुए नाबाद 41 रन की विस्फोटक पारी खेलकर अपनी टीम को छह गेंद शेष रहते जीत दिला दी। जिम्बाब्वे की तरफ से हेमिल्टन मस्काद्जा ने 27 रन देकर दो विकेट लिए।
विज्ञापन

 
इससे पहले जिम्बाब्वे ने 50 ओवर में आठ विकेट पर 273 रन का मजबूत स्कोर बनाया। क्रेग इरविन ने 80,
मस्काद्जा ने 60 और वुसी सिबांदा ने 51 रन बनाए। वेस्टइंडीज की तरफ से ब्रावो ने 43 रन देकर छह विकेट चटकाए। उन्हें इस शानदार उपलब्धि के लिए 'मैन ऑफ द मैच' चुना गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें