विंडीज की पहली पारी को जसप्रीत बुमराह ने अपनी धारदार गेंदबाजी से तहस-नहस कर दिया। बुमराह ने लगातार तीन गेंदों पर तीन विकेट चटकाए और टेस्ट क्रिकेट में अपनी पहली हैट्रिक पूरी की। विंडीज पारी के आठवें ओवर की दूसरी, तीसरी और चौथी गेंद पर डेरेन ब्रावो, शमारा ब्रूक्स और रोस्टन चेज को पवेलियन लौैटाकर टेस्ट क्रिकेट में बुमराह ने अपनी पहली हैट्रिक पूरी की।
भारत ने अपनी दूसरी पारी चार विकेट गंवाकर 168 रन पर घोषित की अजिंक्य रहाणे और हनुमा विहारी ने शानदार पचासा बनाया और वेस्टइंडीज को जीत के लिए 468 रन का लक्ष्य दिया है और विंडीज की दूसरी पारी चौथे दिन ही अपनी 210 रन पर सिमट गई। भारत ने इस मैचको 257 रन के बड़े अंतर से जीत लिया।
दूूसरी पारी में भी भारतीय गेंदबाजों ने गेंद से कमाल दिखाया। रवींद्र जडेजा और बुमराह ने चार-चार विकेट चटकाए, इशांत ने तीन और शमी ने दो विकेट चटकाए। इस मैच में बुमराह ने कुल 10 विकेट अपने नमा किए। सीरीज के साथ ही भारत ने टेस्ट विश्व चैंपियन का आगाज शानदार किया है और अब उसके 120 अंक हो गए हैं। हनुमा विहारी को शानदार शतक के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।
जीत के बाद टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने कहा कि,
एक बार फिर आसान जीत। हमने अच्छा क्रिकेट खेला और उस तरह के नतीजे हासिल किए जो एक टीम के रूप में महत्वपूर्ण हैं। कुछ सत्र में हम दबाव में थे। बल्लेबाजी करते हुए कुछ समय मुश्किल स्थिति में थे लेकिन लड़कों ने शानदार प्रदर्शन किया।
वेस्टइंडीज के कप्तान जेसन होल्डर ने कहा कि,
बेशक हम इससे निराश हैं। किसी भी मैच में हम अपना संपूर्ण खेल नहीं दिखा पाए। बल्लेबाजी में काफी समस्या है। हमें बड़े स्कोर बनाने होंगे और मुश्किल लम्हों का डटकर सामना करना होगा।