फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

WIvsIND: जीत से सिर्फ आठ कदम दूर भारत, 468 के जवाब में वेस्टइंडीज ने खोए दो विकेट

Mon, 02 Sep 2019 07:28 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विराट-बुमराह - फोटो : social media
विज्ञापन

वेस्टइंडीज और भारत के बीच जमैका के सबीना पार्क स्टेडियम में दूसरा और आखिरी टेस्ट खेला जा रहा है। भारत की पहली पारी 416 के जवाब में वेस्टइंडीज की पहली 117 रन पर ही सिमटी गई। इस तरह पहली पारी के आधार पर टीम इंडिया को 299 रन की बढ़त मिली। भारत ने अपनी दूसरी पारी चार विकेट गंवाकर 168 रन पर घोषित की और वेस्टइंडीज को जीत के लिए 468 रन का लक्ष्य दिया है।

विज्ञापन


तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक वेस्टइंडीज की टीम ने अपनी दूसरी पारी में दो विकेट के नुकसान पर 45 रन बना लिए हैं। डेरेन ब्रावो 18 और शमारा ब्रूक्स 4 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। विंडीज को अभी जीत के लिए 423 रन की दरकार है।

468 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी विंडीज टीम की शुरुआत खराब रही। नौ रन पर इशांत शर्मा ने पहला झटका दिया। सलामी बल्लेबाज क्रेग ब्रैथवेट को इशांत शर्मा ने पारी के दूसरे ओवर की तीसरी गेंद पर विकेटकीपर ऋषभ पंत के हाथों कैच कराकर भारत को पहली सफलता दिलाई। क्रेग ब्रैथवेट सिर्फ तीन रन बनाकर पवेलियन लौटे।
विज्ञापन


भारतीय गेंदबाज दूसरी पारी में भी विंडीज के बल्लेबाजों पर हावी हैं। मोहम्मद शमी ने जॉन कैंपबेल को स्लिप में कप्तान कोहली हाथों कैच कराकर टीम इंडिया को दूसरी सफलता दिलाई। जॉन कैंपबेल 16 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

Trending Videos

भारत की पारी

भारत ने तीसरे दिन के आखिरी सत्र में अपनी दूसरी पारी चार विकेट गंवाकर 168 रन पर घोषित की और वेस्टइंडीज को जीत के लिए 468 रन का लक्ष्य दिया है। पारी घोषित करने के समय क्रीज पर अजिंक्य रहाणे 64 और हनुमा विहारी 53 रन बनाकर खेल रहे थे। दोनों के बीच 111 रन की साझेदारी हुई। दोनों के अर्धशतक की मदद से टीम इंडिया को एक मजबूत बढ़त मिली।

टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल के जल्दी आउट होने के बाद, केएल राहुल (6) ने पिच पर समय बिताया, उन्होंने पुजारा के साथ मिलकर साझेदारी कायम करने की कोशिश की, लेकिन पारी के 20वें ओवर की पहली गेंद पर केमार रोच ने राहुल को विकेट के पीछे कैच कराकर भारत के दूसरा झटका दिया। राहुल के आउट होने के बाद अगली ही गेंद पर रोच ने टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली (00) को बिना खाता खोले पवेलियन की राह पकड़ा दी

राहुल और विराट कोहली के जल्दी आउट होने के बाद पुजारा ने रहाणे के साथ पारी को संभालने का प्रयास की, लेकिन उन्हें विंडीज कप्तान जेसन होल्डर ने 27 रन के निजी स्कोर पर स्लिप में ब्रुक्स के हाथों कैच कराकर भारत को चौथा झटका दिया। पुजारा-रहाणे के बीच 21 रन की साझेदारी हुई।

भारत ने अपनी दूसरी पारी चार विकेट गंवाकर 168 रन पर घोषित की और वेस्टइंडीज को जीत के लिए 468 रन का लक्ष्य दिया है। पारी घोषित करने के समय क्रीज पर अजिंक्य रहाणे 64 और हनुमा विहारी 53 रन बनाकर खेल रहे थे। दोनों के बीच 111 रन की साझेदारी हुई।
विज्ञापन

विंडीज पारी

इससे पहले कैरिबियाई टीम ने तीसरे दिन का खेल 87/3 से आगे खेलना शुरू किया। तीसरे दिन मेजबान टीम ने करीब एक घंटा 15 मिनट तक बल्लेबाजी की। विंडीज की तरफ से शिमरोन हेटमायर ने सर्वाधिक 34 रन बनाए। वहीं, टीम इंडिया की तरफ से जसप्रीत बुमराह ने 27 रन देकर छह विकेट झटके। इसके अलावा मोहम्मद शमी ने दो और इशांत शर्मा व रवींद्र जडेजा ने एक-एक विकेट हासिल किए। वहीं, भारत ने वेस्टइंडीज को फॉलोऑन नहीं देने का फैसला किया।

तीसरे दिन बल्लेबाजी करने उतरी कैरेबियाई टीम को शुरुआती झटका रहकीम कॉर्नवाल (14) के रूप में लगा। उन्हें तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने 37.1 ओवर में उपकप्तान अजिंक्य रहाणे के हाथों कैच आउट कराकर पवेलियन भेजा। विंडीज को कॉर्नवाल के रूप में तीसरे दिन का पहला विकेट गिरा। 

दोनों टीम इस प्रकार हैः

भारत: मयंक अग्रवाल, लोकेश राहुल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, हनुमा विहारी, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, इशांत शर्मा, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह

वेस्टइंडीज: क्रेग ब्रैथवेट, जॉन कैंपबेल, शमारा ब्रूक्स, डेरेन ब्रावो, शिमरॉन हेटमेयर, जाहमार हेमिल्टन, रहकीम कॉर्नवॉल, रोस्टन चेज, जेसन होल्डर (कप्तान), केमार रोच, शेनॉन ग्रैबिएल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें