फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रहकीम ने पुजारा को बनाया था अपना पहला टेस्ट शिकार, अब कहा कोई नई बात नहीं

Sun, 01 Sep 2019 04:54 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
रहकीम कॉनर्वाल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर रहकीम कॉर्नवॉल ने कहा कि अपने पदार्पण टेस्ट में भारतीय बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा को अपना पहला शिकार बनाकर उन्हें काफी अच्छा महसूस हुआ। इस 26 वर्षीय गेंदबाज ने भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट में पदार्पण किया और मुकाबले के पहले दिन 27 ओवर में सिर्फ 69 रन दिए।

विज्ञापन


इस ऑफ स्पिनर ने अपने तीसरे ही ओवर में ही पुजारा का अहम विकेट ले लिया। कॉर्नवॉल ने कहा, ‘पहले टेस्ट विकेट के रूप में उन्हें आउट करके अच्छा महसूस हुआ। यह वैसे कोई नई बात नहीं थी, लेकिन फिर भी मुझे अच्छा लगा।’ उन्होंने कहा, ‘पदार्पण करना अच्छा अहसास था। मुझे लगता है कि शुरू में गेंद अच्छी होती है। मुझे कड़ी मेहनत करनी होगी और गेंद सही लाइन-लेंथ में डालनी होगी।’

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें