फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा में गए सोवन चटर्जी का मोहभंग, अपमानित महसूस करने के बाद पार्टी छोड़ना चाहते हैं पार्टी

Sun, 01 Sep 2019 04:51 AM IST
Nilesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

  • टीएमसी प्रमुख और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के करीबी हैं सोवन चटर्जी
  • बीते 14 अगस्त को नई दिल्ली में ग्रहण की थी भाजपा की सदस्यता 
  • ममता ने उन्हें कोलकाता मेयर और मंत्री पद छोड़ने के लिए कहा था
विज्ञापन
Sovan Chatterjee
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा का दामन थामने वाले कोलकाता के पूर्व मेयर सोवन चटर्जी ने लगातार अपमानित महसूस किए जाने के कारण पार्टी छोड़ने की इच्छा जताई है। उनकी निकट सहयोगी बैशाखी बनर्जी ने शनिवार को यह दावा किया। तृणमूल कांग्रेस से चार बार विधायक रहे चटर्जी ने 14 अगस्त को नई दिल्ली में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की थी।

विज्ञापन


बनर्जी ने यहां पत्रकारों से कहा कि भाजपा में शामिल होने के बाद से ही हमें बेवजह ही बेइज्जत किया जा रहा है। उन्होंने कहा, मैंने ही चटर्जी को भाजपा में आने के लिए प्रेरित किया था। भाजपा में शामिल होने के दौरान कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे। 

हालांकि तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी के करीबी रह चुके चटर्जी ने अभी भाजपा छोड़ने का कोई औपचारिक एलान नहीं किया है। चटर्जी के निजी जीवन की समस्याओं के चलते ममता ने उन्हें कोलकाता मेयर और मंत्री पद छोड़ने के लिए कहा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें