फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ENGvWI: रंगभेद के खिलाफ मुहिम में 'ब्लैक लाइव्स मैटर' लोगो वाली जर्सी पहनेंगे कैरेबियाई क्रिकेटर्स

Mon, 29 Jun 2020 03:42 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
इंग्लैंड में प्रैक्टिस के दौरान वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

इंग्लैंड के खिलाफ आगामी टेस्ट श्रृंखला में वेस्टइंडीज के क्रिकेटर खेलों में नस्लवाद के विरोधस्वरूप ‘ब्लैक लाइव्स मैटर’ का लोगो अपनी शर्ट के कॉलर पर पहनेंगे। अमेरिकी अश्वेत जॉर्ज फ्लॉयड की मौत के बाद इस मसले पर खुलकर बोलने वाले कप्तान जेसन होल्डर ने एक बार फिर एक बयान में कहा, 'हमारा मानना है कि एकजुटता दिखाना और जागरूकता पैदा करने में मदद करना हमारा फर्ज है।'

विज्ञापन


आईसीसी से स्वीकृत लोगो को एलिशा होसाना ने डिजाइन किया है। इस महीने की शुरूआत में प्रीमियर लीग में सभी 20 क्लबों के खिलाड़ियों ने अपनी शर्ट पर यह लोगो पहना था। होल्डर के हवाले से ईएसपीएन क्रिकइन्फो ने कहा, 'यह खेलों के इतिहास में और वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के लिये अहम क्षण है।'

उन्होंने कहा, 'हम यहां विजडन ट्रॉफी जीतने आए हैं, लेकिन दुनिया में जो रहा है, उससे भी वाकिफ हैं और इंसाफ तथा समानता के लिए लड़ेंगे।' होल्डर ने कहा, 'युवा खिलाड़ियों के एक समूह के रूप में हमें वेस्टइंडीज क्रिकेट के समृद्ध इतिहास की जानकारी है और हमें पता है कि आने वाली नस्ल के लिये हम उस विरासत के वाहक हैं।'
विज्ञापन


उनका मानना है कि नस्लवाद के मामले में भी डोपिंग और भ्रष्टाचार की तरह कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने कहा, 'हमने यह लोगो पहनने का फैसला हलके में नहीं लिया। हमें पता है कि चमड़ी के रंग परटथ्प्पणी करने पर कैसा लगता है। समानता और एकता जरूरी है। जब तक वह नहीं होगी, हम चुप नहीं बैठ सकते।'

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें