फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

West Indies: वेस्टइंडीज के खिलाड़ी पर लगा यौन उत्पीड़न का आरोप, कोच सैमी ने न्याय और सही प्रक्रिया की मांग की

Wed, 02 Jul 2025 12:47 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ग्रेनाडा

सार

टीम के मुख्य कोच डैरेन सैमी ने इस मामले पर प्रतिक्रिया दी है और न्याय की मांग की है और साथ ही उचित प्रक्रिया का पालन करने की आवश्यकता पर भी जोर दिया है।
विज्ञापन
डेरेन सैमी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक अज्ञात मौजूदा खिलाड़ी के खिलाफ यौन शोषण के आरोपों से वेस्टइंडीज क्रिकेट में भूचाल आ गया है। टीम के मुख्य कोच डैरेन सैमी ने इस मामले पर प्रतिक्रिया दी है और न्याय की मांग की है और साथ ही उचित प्रक्रिया का पालन करने की आवश्यकता पर भी जोर दिया है।
विज्ञापन

गयाना के कैएटूर न्यूज में पिछले सप्ताह प्रकाशित एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि एक किशोरी सहित 11 महिलाओं ने इस अज्ञात क्रिकेटर के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं, जिनमें से कुछ कथित तौर पर 2023 तक के हैं। अभी तक कोई औपचारिक मामला दायर नहीं किया गया है।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच से पहले मीडिया को संबोधित करते हुए सैमी ने स्थिति की गंभीरता को स्वीकार किया तथा कानूनी प्रक्रियाओं का सम्मान करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा, 'मीडिया में जो कुछ चल रहा है, उससे हम सभी वाकिफ हैं। मैं अपने खिलाड़ियों के बहुत करीब हूं। मैंने उनसे बातचीत की है। एक बात मैं कह सकता हूं कि हम न्याय में विश्वास करते हैं। हमारा समुदाय ऐसा है जो मानता है कि न्याय होना चाहिए।

उन्होंने कहा, 'हालांकि, इसकी एक प्रक्रिया है। आरोप लगाए गए हैं और हम अपनी तरफ से हरसंभव मदद करेंगे, ताकि उचित प्रक्रिया और सही प्रणाली का पालन सुनिश्चित किया जा सके।' सैमी ने कहा कि किसी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले कानून को अपना काम करने देना चाहिए। उन्होंने कहा, 'ये आरोप हैं। हम न्याय प्रणाली को जानते हैं। आपको प्रक्रिया के लिए इंतजार करना होगा। मैं कोई न्यायाधीश नहीं हूं। जो जानकारी सामने आई है, वही हमारे पास है। मुझे पूरा यकीन है कि अंत में न्याय होगा।'

विज्ञापन

जब सैमी से पूछा गया कि क्या क्रिकेट वेस्टइंडीज ने जांच शुरू की है तो उन्होंने इसकी पुष्टि करने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा, 'ईमानदारी से कहूं तो मैं इसका जवाब नहीं दे सकता। मुझे पूरा यकीन है कि वे सही प्रक्रिया का पालन सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं।' वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा टेस्ट मैच गुरुवार से खेला जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें