फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैरीबियाई बल्लेबाज पर ICC ने कसा शिकंजा, 24 महीने में हुई गलती तो गए काम से

Tue, 20 Mar 2018 02:23 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
मार्लोन सैम्युल्स - फोटो : getty
विज्ञापन

वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर खिलाड़ी मार्लोन सैमुअल्स को मैदान पर उनके खराब व्यवहार के चलते आईसीसी ने सख्त चेतावनी दी है। इसी के साथ उनके खात में अब एक डीमेरिट प्वॉइंट जुड़ गया है, जो अगले 24 महीनों तक एक्टिव रहेगा।

विज्ञापन


बता दें कि सैमुअल्स पर आईसीसी कोड ऑफ कंडक्ट की धारा 2.1.8 के तहत कार्रवाई की गई है। मैच रेफ्री ने इस खिलाड़ी को क्रिकेट के उपकरणों और ड्रेस का गलत इस्तेमाल करने के मामले में दोषी माना है। सैमुअल्स ने यह हरकत हरारे में जिम्बाब्वे के खिलाफ खेले गए वर्ल्ड कप क्वालीफायर मैच में की थी।

विज्ञापन

मार्लन सैम्युल्स - फोटो : BCCI
हालांकि इस मैच में सैमुअल्स ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपने टीम को बेहतरीन जीत दिलाई। उनकी 80 रन की पारी की बदौलत वेस्टइंडीज की टीम ने जिम्बाब्वे के 290 रनों के लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया।

हालांकि मैच रेफ्री ग्रैम ला ब्रूये द्वारा लिए गए फैसले के बाद सैमुअल्स ने किसी तरह की प्रतिक्रिया नहीं दी। उन्होंने अपना जुर्म कबूल करते हुए खुद बयां कि मैदान पर उनसे जो हुआ वो सहीं नहीं था। अब पूरे 24 महीने में जब तक उनके अकाउंट में एक डीमेरिट प्वॉइंट बकाया रहेगा, तब तक उन्हें क्रिकेट मैदान पर बहुत संभलकर खेलना होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें