फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेस्टइंडीज के खिलाड़ी ब्रेथवेट का गेंदबाजी एक्शन संदिग्ध, ICC से हुई शिकायत

Mon, 09 Sep 2019 08:21 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
क्रेग ब्रेथवेट - फोटो : social media
विज्ञापन

वेस्टइंडीज के बल्लेबाज क्रेग ब्रेथवेट की पिछले हफ्ते सोमवार को भारत के खिलाफ संपन्न दूसरे टेस्ट के दौरान संदिग्ध गेंदबाजी एक्शन के लिए शिकायत की गई है। आईसीसी की मीडिया विज्ञप्ति के अनुसार मैच अधिकारियों की रिपोर्ट में मैच के दौरान इस 26 वर्षीय गेंदबाज के एक्शन की वैधता को लेकर चिंता जताई गई और इस रिपोर्ट को वेस्टइंडीज प्रबंधन को भी सौंपा गया है।

विज्ञापन


विशेषज्ञ ओपनर ब्रेथवेट कामचलाऊ ऑफ स्पिन गेंदबाजी करते हैं और इससे पहले अगस्त 2017 में बर्मिंघम में इंग्लैंड के खिलाफ भी संदिग्ध गेंदबाजी एक्शन के लिए उनकी शिकायत की गई थी लेकिन स्वतंत्र विश्लेषण के बाद उन्हें गेंदबाजी की स्वीकृति मिल गई। ब्रेथवेट की दोबारा शिकायत होने के कारण उन्हें 14 सितंबर तक आगे के परीक्षण की रिपोर्ट सौंपनी होगी। परीक्षण के नतीजे आने तक उन्हें गेंदबाजी जारी रखने की स्वीकृति होगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें