फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जैव सुरक्षित माहौल में तीन टेस्ट खेलेगी वेस्टइंडीज, विंडीज क्रिकेट बोर्ड ने दी इंग्लैंड दौरे को मंजूरी

Sun, 31 May 2020 06:39 AM IST
संदीप भट्ट स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सेंट जोंस (एंटीगा)
विज्ञापन
विज्ञापन
वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड ने इंग्लैंड के दौरे को मंजूरी दे दी है जिसमें उसकी टीम जैविक रूप से सुरक्षित माहौल में तीन टेस्ट मैच खेलेगी। इस सीरीज को अगर ब्रिटेन सरकार की मंजूरी मिल गई तो इससे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की बहाली होगी जो कोविड-19 महामारी के चलते निलंबित है। क्रिकेट वेस्टइंडीज ने बयान में कहा, ‘बोर्ड ने वेस्टइंडीज के प्रस्तावित इंग्लैंड दौरे को सैद्धांतिक रूप से मंजूरी दे दी।’
विज्ञापन


बयान के अनुसार, ‘क्रिकेट वेस्टइंडीज के चिकित्सा और क्रिकेट संबंधित प्रतिनिधियों और सलाहकारों के इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड, उनके चिकित्सा और स्वास्थ्य सलाहकारों के साथ विस्तृत चर्चा के बाद ही यह फैसला किया गया है।’

इग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने आठ जुलाई से शुरू होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए दो स्थल हैंपशायर का एजियास बॉउल और लंकाशायर के ओल्ड ट्रैफर्ड का प्रस्ताव दिया गया है और दोनों के पास ही होटल हैं। सभी मैच दर्शकों के बिना बंद स्टेडियम में खेले जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें