फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीसरे दिन ही खत्म हो गया टेस्ट, विंडीज की रोमांचक जीत

Mon, 04 May 2015 02:58 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
तीसरे टेस्ट के तीसरे दिन बेहद रोमांचक मुकाबले में संघर्ष करते हुए वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड को हराकर सीरीज को बराबरी पर खत्म करा दिया।
विज्ञापन


ब्रिजटाउन में खेला गया तीसरा टेस्ट तीसरे दिन ही खत्म हो गया। मेजबान टीम को जीत के लिए 192 रनों का लक्ष्य मिला था जिसके जवाब में उसने 35 रन पर 2 विकेट गंवा दिए। इसके बाद 80 रन पर उसके 4 विकेट गिर गए। पवेलियन लौटने वालों में ओपनर क्रेग ब्रेथवेट (25), शाई होप (9), मार्लोन सैमुअल्स (20) और शिवनारायन चंद्रपॉल (0) जैसे बल्लेबाज शामिल थे।

कैरेबियाई टीम पर हार का संकट मंडरा रहा था ऐसे में तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए डैरेन ब्रॉवो ने एक छोर संभाले रखा और जेर्मीन ब्लैंकवुड के साथ पांचवें विकेट के लिए 108 रनों की शतकीय साझेदारी कर इंग्लैंड की जीत की उम्मीदों पर पानी फेर दिया और मैच 5 विकेट से जीत लिया। ब्रॉवो उस समय आउट हुए जब टीम जीत से महज 4 रन दूर थी। ब्रॉवो ने 82 रनों की पारी खेली जबकि ब्लैकवुड 47 रन बनाकर नाबाद रहे। पहली पारी में भी 85 रन बनाने वाले ब्लैकवुड को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन


इस जीत के साथ ही वेस्टइंडीज ने 3 मैचों की टेस्ट सीरीज को 1-1 से बराबरी पर खत्म कराया। सीरीज का पहला टेस्ट बराबरी पर खत्म हुआ था जबकि दूसरा टेस्ट इंग्लैंड ने जीत लिया।
विज्ञापन

दूसरे दिन मैदान पर टूटा था 85 साल का इतिहास

इससे पहले इंग्लैंड के सबसे सफलतम गेंदबाज जेम्स एंडरसन (6/42) की घातक गेंदबाजी के आगे वेस्टइंडीज की टीम तीसरे एवं अंतिम टेस्ट के दूसरे दिन 189 पर आउट हो गई, लेकिन गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के बाद इंग्लैंड के बल्लेबाज कोई कमाल नहीं दिखा पाए और दूसरी पारी में महज 123 रनों पर पूरी टीम ऑलआउट हो गई।

तेज गेंदबाजों जेरोम टेलर, जेसन होल्डर और वीरास्वामी पेरामल ने जोरदार गेंदबाजी करते हुए मेहमान टीम के बल्लेबाजों को खूब छकाया और तीन-तीन विकेट झटके। पहली पारी में 68 रनों की बढ़त लेने वाली मेहमान टीम इस तरह से वेस्टइंडीज को 192 रनों का ही लक्ष्य दे सकी।

इससे पहले मैच का दूसरा दिन गेंदबाजों के लिए गजब का दिन साबित हुआ। दिन के खेल के 3 सत्रों में इस पिच पर कुल 18 विकेट गिरे। इस मैदान के 85 साल के इतिहास में एक दिन में पहली बार इतने विकेट गिरे हैं।

साथ ही जेम्स एंडरसन ने टेस्ट क्रिकेट में 17वीं बार 5 विकेट लेने की उपलब्धि हासिल की। वेस्टइंडीज की ओर से केवल जर्मेन ब्लैकवुड ने 85 रन बनाकर कुछ संघर्ष करने का माद्दा दिखाया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें