फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिकेटर दीप्ति शर्मा को बंगाल सरकार ने किया सम्मानित

Sun, 15 Mar 2020 03:07 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
दीप्ति शर्मा - फोटो : icc
विज्ञापन

भारतीय महिला क्रिकेटर दीप्ति शर्मा को शनिवार के दिन पश्चिम बंगाल सरकार के युवा सेवा और खेल विभाग द्वारा सम्मानित किया गया। ऑस्ट्रेलिया में इस साल खेले गए आईसीसी महिला टी-20 विश्व कप में वह भारतीय टीम में शामिल थीं। दीप्ति ने विश्व कप में शानदार प्रदर्शन किया था। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले मैच में उन्होंने बेहतरीन गेंदबाजी की थी।

विज्ञापन


ऑस्ट्रेलिया में आयोजित महिला टी-20 वर्ल्ड कप के लीग राउंड में भारतीय टीम का प्रदर्शन शानदार रहा था। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में अजेय रहते हुए भारतीय टीम ने फाइनल का टिकट कटाया। फाइनल भारत को मेजबान ऑस्ट्रेलिया से हार झेलनी पड़ी थी। इस सम्मान के बाद उन्होंने ट्वीट कर बंगाल सरकार के युवा सेवा और खेल विभाग धन्यवाद दिया।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें