फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरस: पीएम मोदी ने की उद्धव से फोन पर बात, महाराष्ट्र की स्थिति पर हुई चर्चा

Sun, 15 Mar 2020 03:06 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
उद्धव ठाकरे- नरेंद्र मोदी
विज्ञापन

देश भर में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या में हर रोज बढ़ोतरी हो रही है। अभी तक 117 लोग इस वायरस से संक्रमित हो चुके हैं और दो लोगों की इससे मौत हो चुकी है। कोरोना के सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र में सामने आए हैं। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए राज्य के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से बात की है। 

विज्ञापन

 


सूत्रों ने जानकारी दी है कि रविवार को पीएम मोदी ने सूबे के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से फोन पर बातचीत की है। दोनों नेताओं ने राज्य में कोरोना वायरस की स्थिति और उससे संबंधित उपायों पर चर्चा की।

रेलवे ने मुंबई की ट्रेनों को संक्रमण मुक्त करना शुरू किया
गौरतलब हो कि देश भर में कोरोना के सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र में सामने आए हैं। राज्य में अब तक 32 लोग इस वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। दूसरी ओर, कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई तेज करते हुए मुंबई में रेलवे प्रशासन ने लोकल ट्रेनों के साथ-साथ लंबी दूरी की ट्रेनों को भी संक्रमण मुक्त करना शुरू कर दिया है। लोकल ट्रेनों में हर दिन करीब 80 लाख यात्री सफर करते हैं।
विज्ञापन


मध्य रेलवे के अनुसार, सभी डिब्बों में पकड़ने के हैंडल, दरवाजों के हैंडल, दरवाजों की कुंडी, प्रवेश द्वार, खिड़कियों, बिजली के स्विच और लोकल ट्रेनों के अंदर तथा ट्रेनों के बाहर अन्य हिस्सों को कीटाणुनाशकों के इस्तेमाल से साफ किया जा रहा है।

एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि सफाई और स्वच्छता के लिए खासतौर से कोविड-19 परामर्श को ध्यान में रखते हुए मध्य रेलवे के डिपो पर डिब्बों के रखरखाव के दौरान विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि शौचालयों की अच्छे तरीके से सफाई और उन्हें संक्रमण मुक्त किया जा रहा है।

मध्य रेलवे ने बताया कि धोबी घाट पर चादरों की सफाई पर भी ध्यान दिया जा रहा है और कोच सहायक से यात्रियों को नई चादरें उपलब्ध कराने के लिए कहा गया है। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि एसी डिब्बों में सभी पर्दों को अगले चार-पांच दिनों में हटाया जाएगा। एक अधिकारी ने कहा कि यात्रियों को अपनी चादरें लाने की सलाह दी गई है। 

औरंगाबाद में एक महिला कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई
महाराष्ट्र के औरंगाबाद शहर में रविवार को 59 वर्षीय एक महिला कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई है। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। इसके साथ ही राज्य में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 32 हो गई है।

अधिकारी ने कहा कि महिला कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई है। वह रूस और कजाखस्तान की यात्रा करके लौटी थी। उसे औरंगाबाद में धूत अस्पताल में पृथक रखा गया है। 
विज्ञापन

 

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें