फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या सौरव गांगुली के आने से बढ़ेगी कप्तान कोहली की मुश्किलें? नए BCCI अध्यक्ष ने किया इशारा

Thu, 24 Oct 2019 08:08 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्टस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
सौरव गांगुली और विराट कोहली - फोटो : ट्विटर
बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने सोमवार को विराट कोहली को भारतीय क्रिकेट का सबसे अहम व्यक्ति करार दिया और कप्तान को सभी संभव समर्थन देने का वादा किया ताकि चीजें आसान हों, मुश्किल नहीं। बीसीसीआई अध्यक्ष पदभार संभालने के बाद गांगुली ने कहा कि वह गुरुवार को भारतीय कप्तान से बात करेंगे और आगे के बारे में चर्चा करेंगे।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
सौरव गांगुली - फोटो : सोशल मीडिया
गांगुली ने कहा, ‘मैं कल उससे बात करूंगा। वह भारतीय टीम का कप्तान है और भारतीय क्रिकेट में सबसे अहम व्यक्ति है। मैं इसे इसी तरीके से देखता हूं इसलिए हम उनसे बात करेंगे और जैसा कि मैंने कहा कि हम हर संभव तरीके से उनका समर्थन करेंगे, वह इस टीम को दुनिया की सर्वश्रेष्ठ टीम बनाना चाहते हैं। पिछले तीन से चार वर्षों में जिस तरीके से टीम खेल रही है, उस लिहाज से यह टीम काफी शानदार रही है।’
विज्ञापन

3 of 7
सौरव गांगुली - फोटो : सोशल मीडिया
गांगुली ने कहा कि वह टीम प्रबंधन के साथ भी बातचीत करेंगे, जिसमें मुख्य कोच रवि शास्त्री शामिल हैं। बीसीसीआई अध्यक्ष ने स्पष्ट कहा, ‘यह पूर्ण चर्चा होगी और हर चीज के बारे में परस्पर चर्चा होगी लेकिन आश्वस्त रहिए, हम यहां चीजें आसान करने के लिए हैं, मुश्किल करने के लिए नहीं। हर चीज प्रदर्शन के आधार पर होगी।’

4 of 7
सौरव गांगुली - फोटो : ANI
उन्होंने कहा, ‘प्रदर्शन सबसे अहम चीज है और हम भारतीय क्रिकेट के भविष्य पर फैसला करेंगे। विराट इस पूरे संदर्भ में सबसे अहम व्यक्ति है। हम उनका समर्थन करेंगे, हम उनकी बात सुनेंगे। मैं खुद भी कप्तान रह चुका हूं इसलिए मैं समझता हूं। आपसी सम्मान होगा, राय होंगी और चर्चाएं भी होंगी तथा हम वही करेंगे जो खेल के लिए सर्वश्रेष्ठ होगा।’
विज्ञापन

5 of 7
विश्व कप 2019 विजेता इंग्लैंड - फोटो : सोशल मीडिया
गांगुली ने फिर से आईसीसी प्रतियोगिताओं में भारत के प्रदर्शन की बात करते हुए कहा, ‘हां, आप कह सकते हो कि उन्होंने विश्व कप (इंग्लैंड में) नहीं जीता, लेकिन आप हर बार विश्व कप नहीं जीतते। हम उसका समर्थन करेंगे, वह जो भी चाहता है और हम सुनिश्चित करेंगे कि भारतीय क्रिकेट आराम से आगे बढ़े।’
विज्ञापन

6 of 7
रोहित शर्मा - फोटो : social media
विश्व कप के बाद रोहित शर्मा के वन-डे कप्तान बनाए जाने की अटकलबाजियां शुरू हो गई थीं। गांगुली से जब अलग प्रारूपों में अलग कप्तान रखने की जरूरत के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘मुझे नहीं लगता कि यह सवाल उठता है। भारत इस समय जीत रहा है। भारतीय टीम संभवत: दुनिया की सर्वश्रेष्ठ टीम है।’
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
जीत के बाद विराट कोहली - फोटो : ट्विटर
दक्षिण अफ्रीका को मंगलवार को रांची में 3-0 से वाइटवाश करने के बाद कोहली ने टेस्ट स्थलों को पांच तक सीमित करने की बात कही थी। इस बारे में पूछने पर गांगुली ने कहा, ‘टेस्ट स्थलों के लिहाज से, हमारे पास काफी राज्य हैं, काफी स्थल हैं इसलिए हमें उनके (कोहली के) साथ बैठना होगा और देखना होगा कि वह क्या चाहता है।’
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें