फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हुंडई ने एक्सेंट फेसलिफ्ट को नए अंदाज में लॉन्च किया, जानें कीमत

Thu, 20 Apr 2017 05:37 PM IST
amarujala.com- Presented by : अभिषेक मिश्रा
विज्ञापन
विज्ञापन
हुंडई ने अपनी कॉम्पैक्ट सेडान एक्सेंट का फेसलिफ्ट वर्जन भारत में लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने अपनी नई कॉम्पैक्ट सेडान के पेट्रोल वेरिएंट की शुरुआती कीमत 5.38 लाख रुपये रखी है, जबकि डीजल वेरिएंट के टॉप मॉडल की कीमत 8.42 लाख रुपये एक्स शोरूम दिल्ली है। 
विज्ञापन


नई एक्सेंट में हुंडई ने नया सिग्नेचर ग्रील दिया है, जो पहले के मुकाबले ज्यादा चौड़ा और लंबा है। कार के हायर वेरिएंट में डे-टाइम एलईडी लैंप दिया गया है, साथ ही इसमें फॉग लैंप भी दिया गया है। कंपनी ने कार के पेट्रोल वेरिएंट में एलॉय व्हील दिया है, जबकि डीजल वेरिेएंट के व्हील में कोई बदलाव नहीं किया है। हुंडई ने कार में बड़ा बदलाव उसके पिछले हिस्से में किया है। कार में नया बूट डिजाइन और नया टेल लैंप दिया गया है। इसके साथ ही कार के रियर बंपर को भी नया डिजाइन दिया गया है। 

कार के इनटीरियर की बात करें तो इसमें 7 इंच का टच स्क्रीन सिस्टम मौजूद है। इसके साथ ही कार में एप्पल कार प्ले, एंड्रॉयड ऑटो प्ले और माइनरलिंक, ऑडियो वीडियो नेविगेशन जैसे फीचर दिए गए हैं। कार की सीट में भी नया फैब्रिक शेड दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

कितना देती है माइलेज

हैरत की बात है कि कार में टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम नहीं दिया गया है, जबकि कंपनी ने इसे नई आई10 दिया है। सेफ्टी फीचर की बात करें तो नई एक्सेंट में एबीएस फीचर दिया गया है, हालांकि यह फीचर केवल टॉप दो वेरिएंट में ही मिल रहा है। 

हुंडई ने नई एक्सेंट फेसलिफ्ट में 1.2 लीटर का पेट्रोल इंजन दिया है, जो 83 हॉर्सपावर की ताकत पैदा करता है। वहीं कार में 1.2 लीटर का डीजल इंजन भी दिया गया है, जो कार को 75 हॉर्सपावर की शक्ति प्रदान करता है। इसके साथ कंपनी 5 स्पीड यूनिट वाला मैन्यूअल गियरबॉक्स दिया गया है। वहीं इसमें 4 स्पीड यूनिट वाला ऑटोमेटिक गियरबॉक्स दिया गया है।

कंपनी का दावा है कि कार के पेट्रोल वेरिएंट का माइलेज 17.36  किमी प्रति लीटर का है जबकि डीजल वेरिएंट का माइलेज 25.4 किमी प्रति लीटर है। हुंडई की नई एक्सेंट का मुकाबला होंडा अमेज, फॉक्सवैगन एमियो और टाटा जेस्ट से होगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें