फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय कप्तान ने कुछ यूं दिया मैक्ग्रा को जवाब

Sat, 22 Nov 2014 03:28 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज ग्लेन मैक्ग्रा की उस चेतावनी पर कि ऑस्ट्रेलिया में टीम इंडिया का सफाया तय है। इस पर भारतीय टीम के कार्यवाहक कप्तान विराट कोहली ने करारा जवाब देते हुए कहा है कि हमारी टीम में मेजबानों को हराने का माद्दा है।
विज्ञापन


ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने से पहले मुंबई में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में उन्होंने कहा कि ऑस्ट्रेलिया दौरे को लेकर टीम इंडिया का रवैया सकारात्मक है। साथ ही वहां जिस तरह के गेंदबाजों का सामना हम करने जा रहे हैं उसके लिए हमें मानसिक रूप से पहले तैयार रहना काफी अहम होता है।

कोहली नियमित कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के चोटिल होने के कारण अनुपस्थित होने के चलते 4 दिसंबर से ब्रिस्बेन में शुरू हेने वाले पहले टेस्ट में कप्तानी की बागडोर संभालने जा रहे हैं। भारत इस दौरे पर पहले 4 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगा, फिर वर्ल्ड कप से पहले त्रिकोणीय वनडे सीरीज खेलनी होगी।
विज्ञापन

भारतीय खिलाड़ियों में है जीत का जज्बा

कार्यवाहक कप्‍तान विराट कोहली ने कहा, "हमारे पास ऑस्ट्रेलिया को उन्हीं के घर में हराने का अच्छा मौका है। हम ऐसा पहले भी कर चुके हैं और मुझे कोई कारण नहीं दिखता कि क्यों हम ऐसा दोबारा नहीं कर सकते। जब पिछली बार हम 2011 में ऑस्ट्रेलिया गए थे, वह मेरे लिए बड़ा तजुर्बा था। मैंने उससे पहले उससे ज्यादा कठिन परिस्थितियां नहीं देखी थीं। उस दौरे से मैंने सीखा कि हमें हमेशा सकारात्मक बने रहना चाहिए।"

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज ग्लेन मैक्ग्रा की चेतावनी के बारे में विराट का कहना था, "जिस तरह के गेंदबाजों का सामना हम करने जा रहे हैं उनके लिए मानसिक रूप से पहले से तैयार रहना काफी महत्वपूर्ण होता है। हमारा सारा ध्यान क्रिकेट पर है और हम मैदान के बाहर हो रही बातों के बारे में नहीं सोचते। मैं भरोसा दिलाता हूं कि मैदान से परे हुई बातों से हम लोगों का ध्यान कतई नहीं बंटा है।"

बकौल कोहली, "हमें अपनी क्षमता और अपने टेस्ट खिलाड़ियों के जज्बे पर पूरा भरोसा है। हर कोई वहां की परिस्थितियों का अनुभव करने और मिलने वाली चुनौती को लेकर उत्सुक है। हमें आक्रामक होने के साथ सतर्क रहना होगा। पहली प्राथमिकता सकारात्मक और आक्रामक होने पर होगी और फिर हम संभव हो अपनी शर्तें तय कर सकते हैं। हमारा इरादा सकारात्मक और आक्रामक होना। हमारे पास निश्चित रूप से प्लान बी और प्लान सी होंगे, जिनपर हम निर्भर होंगे।"
विज्ञापन

मैक्ग्रा ने भारतीय खिलाड़ियों को कहा था फिसड्डी

श्रीलंका को वनडे सीरीज में 5-0 से रौंदने के बाद टीम इंडिया के हौंसले काफी बुलंद हैं और टीम पिछले दौरे के खराब प्रदर्शन को पीछे छोड़ते हुए इस बार ऑस्ट्रेलिया दौरे पर इतिहास रचने को बेकरार है। लेकिन हर बार की तरह ऑस्ट्रेलिया की ओर से दौरा होने से पहले माइंडगेम खेलने का सिलसिला शुरू कर दिया जाता है।

टीम इंडिया के इस दौरे को लेकर ऑस्ट्रेलियाई दिग्गजों ने अभी माइंडगेम खेलना शुरू हो गया है। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज गेंदबाज ग्लेन मैक्ग्रा का कहना है कि भारतीय युवाओं की असल परीक्षा ऑस्ट्रेलियाई मैदान पर ही होनी है। ऑस्ट्रेलिया में भारतीय टीम एक भी मुकाबला नहीं जीत पाएगी। उन्होंने पेस और उछाल भरी पिच पर भारतीय खिलाड़ियों को फिसड्डी करार दिया। उन्होंने कहा कि इस दौरे पर टीम इंडिया का टेस्ट सीरीज में सफाया होना तय है। साथ ही भारतीय टीम त्रिकोणीय वनडे सीरीज में भी जूझती नजर आएगी।

बकौल मैक्ग्रा, "हमने पिछली बार यहां 4-0 से जीत दर्ज की थी और इस बार भी वही होना है। ऑस्ट्रेलियाई टीम ने पिछला सीजन जिस अंदाज में खेला था, वो शानदार था। अगर वो उस प्रदर्शन का थोड़ा हिस्सा भी दे देंगे तो टीम इंडिया को हरा देंगे। मैंने इंग्लैंड में भारत के पिछले 3 टेस्ट मैच देखे थे और मुझे लगा कि वो बस एक भीड़ की तरह थे। भारतीय खिलाड़ी बाउंस और पेस से घबराते हैं और इस मामले में उनका रिकॉर्ड भी शर्मनाक ही है। भारत ने यहां 1985 से लेकर अब तक महज 23 टेस्ट जीते हैं और वो जीत भी सचिन, द्रविड़ और लक्ष्मण जैसे दिग्गजों की वजह से मुमकिन हुई थीं। मौजूदा टीम में उस काबिलियत वाला कोई भी खिलाड़ी मौजूद नहीं है।"
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें