फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs NZ: विराट ने खत्म किया 20 साल का सूखा, गांगुली के खास क्लब में शामिल; पोंटिंग-संगकारा की बराबरी भी की

Wed, 15 Nov 2023 06:09 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

कोहली विश्व कप के सेमीफाइनल में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय खिलाड़ी बन गए। देश को इसके लिए 20 साल तक इंतजार करना पड़ा। उनसे पहले इकलौता शतक पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने लगाया था।
विज्ञापन
विराट कोहली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ विश्व कप के सेमीफाइनल में शानदार शतक लगाया। उन्होंने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में बुधवार (15 नवंबर) को 117 रन की पारी खेली। यह उनके वनडे करियर का 50वां शतक है। कोहली वनडे में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में सचिन तेंदुलकर (49) से आगे निकल गए। यह वनडे विश्व कप में विराट का पांचवां शतक है। साथ ही सेमीफाइनल मैच में किसी भी भारतीय बल्लेबाज का दूसरा सैकड़ा है।
विज्ञापन


कोहली विश्व कप के सेमीफाइनल में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय खिलाड़ी बन गए। देश को इसके लिए 20 साल तक इंतजार करना पड़ा। उनसे पहले इकलौता शतक पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने लगाया था। गांगुली ने केन्या के खिलाफ 2003 में 111 रन बनाए थे। कोहली ने उनसे ज्यादा 117 रन बना दिए और सेमीफाइनल में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले खिलाड़ी भी बन गए। इस क्लब में कोहली के बाद श्रेयस अय्यर भी शामिल हो गए। उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ इसी मैच में 105 रन बनाए।

विराट कोहली का शतक - फोटो : अमर उजाला
सेमीफाइनल में भारत के सर्वोच्च स्कोरर
बल्लेबाज साल खिलाफ रन
विराट कोहली 2023 न्यूजीलैंड 117
सौरव गांगुली 2003 केन्या 111*
श्रेयस अय्यर 2023 न्यूजीलैंड 105
सचिन तेंदुलकर 2011 पाकिस्तान 85
सचिन तेंदुलकर 2003 केन्या 83
रवींद्र जडेजा 2019 न्यूजीलैंड 77
सचिन तेंदुलकर 1996 श्रीलंका 65
महेंद्र सिंह धोनी 2015 ऑस्ट्रेलिया 65
मोहम्मद अजहरुद्दीन 1987 इंग्लैंड 64
यशपाल शर्मा 1983 इंग्लैंड 61
संदीप पाटिल 1983 इंग्लैंड 51*
महेंद्र सिंह धोनी 2019 न्यूजीलैंड 50

विराट कोहली ने सचिन को पीछे छोड़ दिया है - फोटो : अमर उजाला
संगकारा और पोंटिंग की बराबरी की
कोहली ने विश्व कप में अपना पांचवां शतक लगाया। वह टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर पहुंच गए। इस मामले में सबसे ऊपर भारतीय कप्तान रोहित शर्मा हैं। रोहित के नाम सात शतक हैं। दूसरे नंबर पर सचिन तेंदुलकर और ऑस्ट्रेलिया के ओपनर डेविड वॉर्नर हैं। दोनों के छह-छह शतक हैं। तीसरे स्थान पर तीन खिलाड़ी हैं। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग और श्रीलंका के पूर्व कप्तान कुमार संगकारा के साथ कोहली हैं। तीनों के पांच-पांच शतक हैं।
विज्ञापन

विराट कोहली - फोटो : अमर उजाला
विराट-अय्यर ने तोड़ा आठ साल पुराना रिकॉर्ड
विराट और श्रेयस अय्यर ने मिलकर 163 रन की साझेदारी की। विश्व कप नॉकआउट मैचों में किसी भी विकेट के लिए भारतीय बल्लेबाजों द्वारा की गई यह सबसे बड़ी साझेदारी है। दोनों ने रोहित शर्मा और सुरेश रैना का रिकॉर्ड तोड़ा। रोहित-रैना ने 2015 विश्व कप के क्वार्टर फाइनल में बांग्लादेश के खिलाफ 122 रन की साझेदारी की थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें