फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: ऑस्ट्रेलिया से मैच से पहले बेंगलुरु में आनंद ले रहे पाकिस्तानी खिलाड़ी, पांच सितारा होटल में किया डिनर

Tue, 17 Oct 2023 12:17 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु

सार

बाबर आजम की टीम को 20 अक्तूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबला खेलना है। भारत और इस मैच के बीच में पाकिस्तानी टीम को पांच दिन का आराम मिला।
विज्ञापन
बाबर, शाहीन और इमाम-शादाब - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विश्व कप 2023 का रोमांच फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है। भारत-पाकिस्तान मैच के बाद अफगानिस्तान-इंग्लैंड के मुकाबले ने विश्व कप का रोमांच बढ़ा दिया है। शुरुआती दो मैच जीतने के बाद पाकिस्तान की टीम को भारत के खिलाफ सात विकेट से हार का सामना करना पड़ा था।
विज्ञापन

इस मैच के बाद बाबर आजम की टीम को 20 अक्तूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबला खेलना है। इसके लिए उन्हें बीच में पांच दिन का आराम मिला। टीम पांच बार की चैंपियन के खिलाफ वापसी करने की कोशिश करेगी और पांच दिन के आराम से उन्हें जरूर मदद मिलेगा।


खाना लेते रऊफ, वसीम और हैरिस

बेंगलुरु में खाली समय का पूरा उपयोग कर रहे पाकिस्तानी खिलाड़ी
हालांकि, पाकिस्तानी टीम ने इस समय का पूरा फायदा उठाया और बाबर एंड कंपनी बेंगलुरु में फाइव स्टार होटल में खाने का लुत्फ उठा रहे हैं। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें पाकिस्तानी टीम बेंगलुरु में डिनर के लिए पहुंची थी। यह कोई फाइव स्टार होटल लग रहा था और टीम ओपन लाउंज में डिनर का आनंद उठाती दिख रही है।

वीडियो में बाबर आजम, हारिस रऊफ, शाहीन अफरीदी, मोहम्मद हैरिस, वसीम जूनियर, अबरार अहमद, शादाब खान, इमाम उल हक, सऊद शकील, हसन अली दिख रहे हैं। मोहम्मद हैरिस, अबरार, वसीम और हारिस रऊफ तो सर्व करने वाले के पास जाकर और खाना लेते दिख रहे हैं। इस दौरान कुछ खिलाड़ी वहां फोटो सेशन भी करवाते हैं। होटल के स्टाफ ने खिलाड़ियों के साथ सेल्फी भी ली। 


होटल स्टाफ के साथ फोटो खिंचवाते पाकिस्तानी खिलाड़ी

पाकिस्तानी टीम ने अब तक दो मैच जीते हैं
अंक तालिका में पाकिस्तान की टीम चौथे स्थान पर है। तीन मैचों में दो जीत और एक हार के साथ चार अंक हैं। उसका नेट रन रेट -0.137 है। पहले स्थान पर छह अंक के साथ भारत और दूसरे स्थान पर छह अंक के साथ न्यूजीलैंड है। भारत का नेट रन रेट न्यूजीलैंड से बेहतर है।
विज्ञापन

दक्षिण अफ्रीका की टीम चार अंक के साथ तीसरे स्थान पर है। पाकिस्तान का 20 अक्तूबर को ऑस्ट्रेलिया से, 23 अक्तूबर को अफगानिस्तान से, 27 अक्तूबर को दक्षिण अफ्रीका से, 31 अक्तूबर को बांग्लादेश से, चार नवंबर को न्यूजीलैंड से और 11 नवंबर को इंग्लैंड से मुकाबला है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें