फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

WC 2023: सेमीफाइनल की चार टीमें तय; भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुंबई में भिड़ंत, पाकिस्तान विश्व कप से बाहर

Sat, 11 Nov 2023 10:58 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पाकिस्तान के बाहर होने से सेमीफाइनल की चार टीमें तय हो गई हैं। अंक तालिका में पहले स्थान पर काबिज भारत के अलावा दक्षिण अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड ने अंतिम-4 में जगह बनाई है।
विज्ञापन
वनडे विश्व कप 2023 में नॉकआउट का शेड्यूल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान की टीम आखिरकार विश्व कप से बाहर हो गई। अगर-मगर की स्थितियां शनिवार (11 नवंबर) को समाप्त हो गईं। कोलकाता के ईडन गार्डन्स में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। उसने 50 ओवर में नौ विकेट पर 337 रन बनाए। पाकिस्तान को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए 6.2 ओवर (38 गेंद) में यह मैच जीतना था। यह उसके लिए असंभव काम था। बाबर आजम की टीम ऐसा नहीं कर पाई और टूर्नामेंट से बाहर हो गई। पाकिस्तान ने 6.4 ओवर के बाद दो विकेट पर 30 रन ही बनाए थे।
विज्ञापन


पाकिस्तान के बाहर होने से सेमीफाइनल की चार टीमें तय हो गई हैं। अंक तालिका में पहले स्थान पर काबिज भारत के अलावा दक्षिण अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड ने अंतिम-4 में जगह बनाई है। पाकिस्तान के बाहर होने से न्यूजीलैंड की टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई। उसने श्रीलंका के खिलाफ बंगलूरू में जीत के बाद अपने एक पैर अंतिम-4 में रख दिए थे। अब बाबर आजम की टीम के बाबह होने से कीवी टीम की जगह पक्की हो गई।

पाकिस्तान - फोटो : अमर उजाला
नॉकआउट का शेड्यूल
तारीख मैच टीमें जगह
15 नवंबर पहला सेमीफाइनल भारत बनाम न्यूजीलैंड मुंबई
16 नवंबर दूसरा सेमीफाइनल ऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका कोलकाता
19 नवंबर फाइनल -- अहमदाबाद

बाबर आजम - फोटो : सोशल मीडिया
लगातार तीसरी बार विश्व कप के सेमीफाइनल में नहीं
पाकिस्तान विश्व कप के लगातार तीसरे संस्करण में सेमीफाइनल नहीं खेलेगा। वह पिछली बार 2011 में अंतिम-4 में पहुंचा था। तब पाकिस्तान को भारत ने हराया था। टीम इंडिया उसके बाद श्रीलंका को हराकर चैंपियन बनी थी। 2015 में पाकिस्तान क्वार्टरफाइनल में बाहर हो गया था। 2019 और 2023 में वह ग्रुप दौर से आगे नहीं बढ़ पाया। पाकिस्तान 1992 में चैंपियन बना था और 1999 के फाइनल में हार गया था।
विज्ञापन

2019 विश्व कप सेमीफाइनल में आउट होकर लौटते धोनी। - फोटो : सोशल मीडिया
भारत और न्यूजीलैंड में लगातार दूसरा सेमीफाइनल
विश्व कप में भारत और न्यूजीलैंड के बीच लगातार दूसरे संस्करण में सेमीफाइनल मैच खेला जाएगा। पिछली बार 2019 में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा था। तब विराट कोहली कप्तान थे और वह मैच महेंद्र सिंह धोनी का आखिरी अंतरराष्ट्रीय मुकाबला साबित हुआ। धोनी ने 2020 में संन्यास ले लिया था। टीम इंडिया उस हार को अब तक नहीं भूली होगी और इस बार मुंबई में कीवी टीम से बदला लेने उतरेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें