फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय टीम को धमकाने वाली ऑस्ट्रेलियाई महिला नेता के वसीम जाफर ने मजे ले लिए

Sun, 03 Jan 2021 09:00 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
रोस बेट्स, वसीम जाफर - फोटो : social media
विज्ञापन

भारतीय टीम को चेतावनी देने वाली क्वींसलैंड की स्वास्थ्य मंत्री रोस बेट्स को वसीम जाफर ने करारा जवाब दिया है। पूरा मामला कुछ यूं है कि ऑस्ट्रेलिया दौरे पर मौजूद भारतीय टीम पृथकवास के कड़े नियमों के कारण गाबा में खेलने के लिए इच्छुक नहीं है, जहां चार मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी टेस्ट खेला जाना है। 

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, टीम इंडिया क्वीन्सलैंड में पृथकवास के कड़े नियमों के कारण ब्रिस्बेन नहीं जाना चाहती है और इसके बजाय सिडनी में ही लगातार दो मैच खेलना चाहती है। इस संबंध में जब क्वींसलैंड की स्वास्थ्य मंत्री से सवाल किया गया तो उन्होंने सख्त लहजे में भारतीय टीम को चेतावनी दे डाली। 

रोस बैट्स ने कहा कि, 'अगर भारतीय टीम नियमों का पालन नहीं करना चाहती, तो यहां नहीं आएं।' मंत्री ने आगे कहा कि मेहमान टीम के लिए नियमों का पालन करना ही विकल्प है, अन्यथा उसे राज्य में नहीं आना चाहिए।'
विज्ञापन


वहीं, अब स्वास्थ्य मंत्री के इस बात का करारा जवाब देते हुए पूर्व भारतीय क्रिकेटर वसीम जाफर ने ट्वीट कर कहा, 'हमारे नियमों से खेलें या न आएं। बैग में बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी दे दी जाए।' बता दें कि जाफर ने अपने इस ट्वीट में जोफ्रा आर्चर की तस्वीर लगाई है, जिसमें वो पीछे एक बैग टांगे हुए हैं और मुस्कुरा रहे हैं। 
 


भारतीय खिलाड़ियों का एक रेस्त्रां में खाना खाने का वीडियो सामने आने के बाद उप कप्तान रोहित शर्मा सहित पांच भारतीय खिलाड़ियों को अलग-थलग रखा गया। इसके बाद कोरोना जैव सुरक्षित प्रोटोकॉल के संभावित उल्लंघन की जांच शुरू कर दी गई है। बता दें कि दोनों टीमों के बीच चौथा और अंतिम टेस्ट मैच 15 जनवरी से खेला जाएगा। चार मैचों की श्रृंखला अभी 1-1 से बराबर है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें