फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीखा सवाल: आखिर सिराज और इशांत से क्यों नाराज हुए वाशिंगटन सुंदर के पिता?

Sun, 07 Mar 2021 05:39 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • वाशिंगटन सुंदर का शतक पूरा नहीं होने पर पिता नाराज
  • आखिर सिराज और इशांत से क्यों नाराज हुए सुंदर के पिता
  • सिराज ने इंग्लैंड के खिलाफ बनाए थे नाबाद 96 रन 
विज्ञापन
वाशिंगटन सुंदर - फोटो : twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टीम इंडिया के युवा ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर ने इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट की पहली पारी में बेहतरीन पारी खेली। उन्होंने 174 गेंदों में नाबाद 96 रन बनाए और टीम की तरफ से दूसरे बड़े स्कोरर रहे। अगर उस ओवर में इशांत और सिराज आउट नहीं होते तो सुंदर अपने टेस्ट करियर का पहला शतक जड़ देते। 21 वर्षीय खिलाड़ी अपना चौथा टेस्ट मैच खेल रहे थे और दूसरी बार शतकीय पारी नहीं खेल पाए। इससे पहले इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में भी वे 85 रन बनाकर नाबाद रहे थे। 

विज्ञापन


वाशिंगटन सुंदर के पिता ने जताई हैरानी
सुंदर का शतक नहीं पूरा होने को लेकर वाशिंगटन सुंदर के पिता ने हैरानी जताई है और उन्होंने कहा है कि भारत के अंतिम कुछ बल्लेबाज क्रीज पर ज्यादा देर टिक नहीं पाए। बता दें कि आखिरी बल्लेबाज के रूप में इशांत और सिराज थे। न्यूज 18 से बात करते हुए सुंदर के पिता ने कहा, 'मुझे नहीं समझ आ रहा है कि लोग उसकी बल्लेबाज देखकर इतने हैरान क्यों हैं। मुझे जिस बात से निराशा हुई वह यह कि हमारे आखिरी कुछ बल्लेबाज ज्यादा देर क्रीज पर टिक नहीं पाए। सोचिए अगर भारत को जीत के लिए 10 रन चाहिए होते, तो यह कितनी बड़ी गलती होती। आपको करोड़ों युवा देख रहे हैं लेकिन वह इससे कुछ नहीं सीख सकते।' 

विज्ञापन

इंग्लैंड की टीम काफी थकी हुई थी

सुंदर के पिता ने कहा, 'यह सिर्फ तकनीक और स्किल की बात नहीं है। इंग्लैंड की टीम काफी थकी हुई थी और स्टोक्स 123-126 की स्पीड से गेंदबाजी कर रहे थे।' वहीं, मैच के बाद सुंदर ने कहा था, 'भारत के लिए घरेलू सीरीज जीतना काफी शानदार रहा। मुझे शतक पूरा ना करने का कोई दुख नहीं है। जब सही समय होगा शतक बन जाएगा। मैं टीम के लिए योगदान करके बहुत खुश हूं।' 

सुंदर के पिता ने इस बात की भी जिक्र किया और कहा, 'मुझे नहीं समझ आ रहा है कि लोग उसकी बैटिंग देखकर इतने आश्चर्यचकित क्यों है। मैं सुन रहा हूं कि वह नई गेंद का सामना कर सकता था। मैं कहना चाहता हूं कि वह किसी भी जगह बैटिंग करने को तैयार है।' क्योंकि अश्विन ने सुंदर को खास बल्लेबाज बताया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें