फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वॉशिंगटन सुंदर ने मोहाली में किया टीम इंडिया के लिए डेब्यू, बना डाला यह खास रिकॉर्ड

Wed, 13 Dec 2017 12:17 PM IST
डिजिटल स्पोर्ट्स टीम- अमर उजाला
विज्ञापन
वॉशिंगटन सुंदर - फोटो : File
विज्ञापन
टीम इंडिया और श्रीलंका के बीच खेले जा रहे दूसरे वन-डे में दाएं हाथ के स्पिनर वॉशिंगटन सुंदर ने डेब्यू किया और इसी के साथ उनके नाम एक बड़ी उपलब्धि जुड़ गई। सुंदर को मैच से पहले टीम के हेड कोच रवि शास्त्री ने कैप थमाई। 
विज्ञापन


दरअसल सुंदर टीम इंडिया के लिए डेब्यू करने वाले सातवें खिलाड़ी बन गए हैं। सुंदर की इस मैच में उम्र 18 साल और 69 दिन है। इससे पहले वन-डे में सबसे कम उम्र में डेब्यू करने का रिकॉर्ड क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर के नाम है। सचिन ने 16 साल 238 दिन की उम्र में डेब्यू किया था। 
  We have a new kid on the block. Washington Sundar is all set to make his ODI debut here in Mohali #TeamIndia #INDvSL pic.twitter.com/VxquVkgSIa — BCCI (@BCCI) December 13, 2017
विज्ञापन




इस सूची में दूसरे नंबर हैं मनिंदर सिंह। मनिंदर सिंह ने 17 साल 222 दिन की उम्र में डेब्यू किया था। इसके अलावा हरभजन सिंह ने 17 साल 288 दिन, पार्थिव पटेल 17 साल 301 दिन, लक्ष्मी शुक्ला 17 साल 320 दिन और चेतन शर्मा ने 17 साल 338 दिन में डेब्यू किया था। 

ये भी पढ़ेंः क्या है आईपीएल के सबसे युवा 'मैन ऑफ द मैच' के नाम के पीछे का राज

वॉशिंगटन सुंदर के नाम इससे पहले आईपीएल फाइनल खेलने का रिकॉर्ड है। सुंदर ने 17 साल की उम्र में आईपीएल-10 में पुणे सुपरजाइंट्स की ओर से खेलते हुए फाइनल मुकाबला खेला था। सुंदर से पहले यह रिकॉर्ड बाएं हाथ के स्पिनर रविंद्र जडेजा के नाम था। जडेजा ने 2008 में 19 साल की उम्र में राजस्थान रॉयल के ओर से खेलते हुए यह रिकॉर्ड बनाया था। इसके अलावा मनीष पांडे ने कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए 19 साल की उम्र में आईपीएल का फाइनल खेला था। 
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें