फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर्थर के रवैये पर शेन वॉर्न ने निकाली अपनी भड़ास

Thu, 18 Jul 2013 01:08 PM IST
लंदन
विज्ञापन
विज्ञापन
महान फिरकी गेंदबाज शेन वॉर्न ने कंगारू टीम के पूर्व कोच मिकी आर्थर के रंगभेद के आरोपों और दो बड़े खिलाड़ियों के आपसी मनमुटाव की बात कहने पर जमकर लताड़ लगाई है।
विज्ञापन


दिग्गज लेग स्पिनर रहे वॉर्न ने ऑस्ट्रेलियाई कप्तान माइकल क्लार्क और शेन वॉटसन के बीच किसी तरह के मनमुटाव होने की बात से इनकार किया है।

साथ ही उन्होंने दोनों खिलाड़ियों से विवाद में पड़ने के बजाए मैच पर ध्यान देने की सलाह दी। वॉर्न क्लार्क और वॉटसन के अच्छे दोस्त हैं और दावा किया कि पेशेवर कॅरियर में दोनों में कोई मनमुटाव नहीं है।

वॉटसन को टीम का 'कैंसर' मानते थे क्लार्क : आर्थर
एक दिन पहले ही ऐसी खबर आई थी जिसमें कोच आर्थर ने बताया था कि कप्तान क्लार्क वॉटसन और उनके साथियों को टीम का 'कैंसर' मानते हैं।

'होश में नहीं है आर्थर'
इसके अलावा वॉर्न ने नस्लीय भेदभाव का आरोप लगाकर 40 लाख डॉलर (लगभग 22 करोड़ रुपये) के मुआवजे की मांग करने पर भी आर्थर को आड़ हाथों लिया है।

आर्थर पर बरसते हुए वॉर्न ने कहा कि कोच पद से हटाए जाने के बाद दक्षिण अफ्रीकी आर्थर होश में नहीं हैं और वे अपना आपा खो बैठे हैं। इसलिए इतने भारी भरकम मुआवजे की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन


वॉर्न ने कहा, ‘मुझे लगता है कि आर्थर को खुद को खुशकिस्मत मानना चाहिए कि उन्हें ऑस्ट्रेलिया के लिए कोचिंग का मौका मिला। अपने पद से हटने के बाद उन्हें चुपचाप चले जाना चाहिए।
विज्ञापन


40 लाख डॉलर की मांग का कोई सवाल ही नहीं है। उन्हें घर वापस जाकर कुछ होमवर्क करना चाहिए और इस बाबत सीए को लिखना चाहिए।’

एशेज सीरीज शुरू होने से पहले क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) ने आर्थर को हटाकर पूर्व ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज डैरेन लेहमैन को नया कोच नियुक्त किया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें