फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

WC: 'मैं आधा ऑस्ट्रेलियन हूं', कंगारुओं ने पाकिस्तान को हराया तो ऐसा क्यों बोले वकार यूनिस? जानें पूरा मामला

Sun, 22 Oct 2023 12:09 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू

सार

ऑस्ट्रेलिया से हार के बाद वॉटसन और फिंच ने जब वकार पर तंज कसा तो वकार ने कुछ ऐसा कहा जिसको लेकर सोशल मीडिया पर काफी बवाल मच रहा है। पाकिस्तानी फैंस महान वकार का मजाक उड़ा रहे हैं।
विज्ञापन
वकार यूनिस और एरॉन फिंच - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑस्ट्रेलिया ने शुक्रवार को बंगलूरू के चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए मैच में पाकिस्तान को हरा दिया। डेविड वॉर्नर ने 124 गेंद में 163 रन बनाए, जबकि मिचेल मार्श ने 108 गेंद में 121 रन की पारी खेली जिससे ऑस्ट्रेलिया ने बल्लेबाजी का न्यौता मिलने पर 50 ओवर में नौ विकेट पर 367 रन बनाए।
विज्ञापन

पैट कमिंस की अगुवाई वाली टीम शाहीन अफरीदी के पांच विकेट (50 रन देकर पांच विकेट) के बावजूद बड़ा स्कोर खड़ा करने में सफल रही। इसके जवाब में पाकिस्तान की टीम एडम जम्पा के 53 रन देकर चार विकेट की बदौलत 305 रन पर ढेर हो गई। मैच के बाद पाकिस्तान के महान तेज गेंदबाज वकार यूनिस ने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटरों शेन वॉटसन और आरोन फिंच को मजेदार अंदाज में बयान दिया।

ऑस्ट्रेलिया से हार के बाद वॉटसन और फिंच ने जब वकार पर तंज कसा तो वकार ने कहा, 'मैं आधा ऑस्ट्रेलियाई हूं, मुझे सिर्फ पाकिस्तानी मत कहें।' बता दें कि वकार की शादी फरयाल नाम की पाकिस्तानी-ऑस्ट्रेलियाई डॉक्टर से हुई है। इन दोनों के तीन बच्चे हैं। यह परिवार न्यू साउथ वेल्स के ऑस्ट्रेलियाई शहर कैसल हिल में रहता है।

शुक्रवार को विश्व कप मैच की बात करें तो पाकिस्तान को खराब गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण के कारण हार का सामना करना पड़ा। वॉर्नर और मार्श को जीवनदान मिले जिसका उन्होंने जमकर फायदा उठाया और शतक जड़ दिया। लेग स्पिनर एडम जाम्पा ने इसके बाद पाकिस्तानी मध्यक्रम को ध्वस्त कर दिया।
विज्ञापन

टूर्नामेंट में ऑस्ट्रेलिया की यह लगातार दूसरी जीत रही, जबकि बाबर आजम की अगुवाई वाली पाकिस्तान को लगातार दूसरी हार का सामना करना पड़ा। ऑस्ट्रेलिया को भारत और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद टीम ने श्रीलंका और फिर पाकिस्तान को हराकर चार अंक बटोरे। वहीं, पाकिस्तान ने शुरुआती दो मैच में नीदरलैंड और श्रीलंका को हराया था। फिर उन्हें भारत और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। ऑस्ट्रेलिया का अगला मैच 25 अक्तूबर को नीदरलैंड से है, जबकि पाकिस्तान की टीम 23 अक्तूबर को चेन्नई में अफगानिस्तान से भिड़ेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें