वकार युनूस ने पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कोच पद से दिया इस्तीफा
- फोटो : Reuters
टी-20 वर्ल्ड कप में करारी हार के बाद पहले शाहिद अफरीदी ने अपनी कप्तानी छोड़ी और अब वकार युनुस ने कोच पद से इस्तीफा दे दिया है। भारत में आयोजित हुए टी-20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान टीम का प्रदर्शन बहुत संतोषजनक नहीं रहा।
कोलकता में हुए एक मुकाबले भारतीय टीम ने पाकिस्तान को परास्त कर दिया। यह वर्ल्ड कप शुरू होने से पहले भी शाहिद अफरीदी लोगों के निशाने पर आ गए थे। जब उन्होंने कह दिया था कि भारत में ज्यादा प्यार मिलता है। इसके बाद उनकी आलोचना शुरू हो गई थी, बाद में शाहिद अफरीदी को इस मसले पर सफाई देनी पड़ी थी।