हजब्बा के बारे में बता दें कि उनका ताल्लुक कर्नाटक के मंगलौर से है। वह समाज सुधारक हैं। डेक्कन क्रॉनिकल की रिपोर्ट के मुताबिक, हजब्बा पिछले 30 साल से संतरे बेच रहे हैं, जिसकी कमाई से वह अपनी रोजमर्रा की जिंदगी और जरूरतमंद बच्चों के लिए स्कूल चलाते हैं। उनकी कहानी मंगलौर यूनिवर्सिटी के एमए कोर्स में भी शामिल की गई है।
बहरहाल, वीवीएस लक्ष्मण ने
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टी20 इंटरनेशनल में
सनराइजर्स हैदराबाद के
शिखर धवन और भुवनेश्वर कुमार के शानदार प्रदर्शन पर खुशी व्यक्त की। भुवनेश्वर कुमार ने पहले टी20 में पांच विकेट झटके जबकि शिखर धवन ने 72 रन की उम्दा पारी खेली।
भुवनेश्वर कुमार ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टी20 इंटरनेशनल में चार ओवर में 24 रन देकर पांच विकेट लिए। भुवी
टीम इंडिया के पहले गेंदबाज बने, जिन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट के तीनों प्रारूपों में पांच विकेट लेने का कमाल किया।