फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL-11 के सबसे महंगे भारतीय खिलाड़ी पर भड़के गावस्कर, भुगतनी पड़ सकती है सजा

Tue, 20 Feb 2018 12:55 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सुनील गावस्कर - फोटो : getty
विज्ञापन

टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जयदेव उनाडकट पर आलोचनात्मक टिप्पणी करना पूर्व दिग्गज क्रिकेटर सुनील गावस्कर को भारी पड़ सकता है। दरअसल द. अफ्रीका के खिलाफ पहले टी-20 मैच में उनाडकट ने चार ओवर में 33 रन लुटाकर सिर्फ एक विकेट हासिल किया था।

विज्ञापन


इस दौरान कमेंट्री कर रहे सुनील गावस्कर ने उनाडकट पर तंज कसते हुए कहा, 'आईपीएल नीलामी में इस खिलाड़ी ने काफी मोटी कमाई की है, लेकिन क्या उनाडकट वाकई में इस कमाई के योग्य हैं।' आईपीएल नीलामी में कमाई के कई सारे रिकॉर्ड तोड़ने वाले उनाडकट को द. अफ्रीका के खिलाफ प्लेइंग इलेवन में जगह दी गई है।

हालांकि उनाडकट के खिलाफ बोलने के बाद गावस्कर ने इसकी भरपाई करने की भी कोशिश की। अपने शब्दों को सुधारते हुए गावस्कर ने कहा, 'मैं तो बस मजाक कर रहा था।'  पिछले सीजन में पुणे सुपरजाइंट्स के लिए खेलते हुए जयदेव उनाडकट ने शानदार प्रदर्शन किया था, जिसके दम पर उन्होंने इस साल की आईपीएल नीलामी में मोटी कमाई की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जयदेव उनाडकट - फोटो : File
उनाडकट की प्रतिभा पर सवाल खड़ा करना गावस्कर को काफी महंगा पड़ सकता है। गावस्कर के कटाक्ष वाले बयान पर बीसीसीआई सख्त कार्रवाई कर सकती है। नियम के मुताबिक कमेंट्री करते हुए किसी भी खिलाड़ी की प्रतिभा का आंकलन करना गलत माना जाता है। इससे पहले बांग्लादेश प्रीमियर लीग में कमेंट्री करते हुए अरुण लाल को बीपीएल और आईपीएल की बीच तुलना करना महंगा पड़ा था।

वहीं प्रसिद्ध कमेंटेटर हर्षा भोगले को साल 2016 में वर्ल्ड टी20 के दौरान टीम इंडिया की आलोचना करना काफी मंहगा पड़ा था। उन्हें घरेलू टीम से ज्यादा विपक्षी टीम की प्रशंसा करने के चलते बर्खास्त कर दिया गया था। जयदेव उनाडकट मौजूदा आईपीएल के सबसे महंगे भारतीय खिलाड़ी हैं। राजस्थान रॉयल्स ने उन्हें 11.5 करोड़ में खरीदा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें