फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंस गए 'गुरु', मिल गया विजिटिंग कार्ड

Mon, 27 May 2013 03:23 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
स्पॉट फिक्सिंग मामले में पुलिस की गिरफ्त में आए गुरुनाथ मयप्पन का विजिटिंग कार्ड भी सामने आ गया है। इस पर गुरु के नाम के साथ चेन्नई सुपर किंग्स का टीम प्रिंसिपल लिखा है।
विज्ञापन


इतना ही नहीं, गुरु का मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी भी इस पर मौजूद है। समाचार चैनल सीएनएन आईबीएन द्वारा किए गए इस खुलासे से मयप्पन के खिलाफ सबूत और भी पुख्ता हो गए हैं।

खुल गई दावे की पोल
इस खुलासे से चेन्नई सुपर किंग्स फ्रेंचाइजी के दावे की भी पोल खुल गई है। फ्रेंचाइजी की तरफ से अब तक कहा जा रहा था कि मयप्पन का टीम से कोई संबंध नहीं है।
विज्ञापन


बीसीसीआई चीफ एन श्रीनिवासन ने भी कहा था कि गुरु के पास टीम प्रिंसिपल या ओनर की कोई जिम्मेदारी नहीं थी।

मिले हैं कई पुख्ता सबूत
सूत्रों के मुताबिक, पुलिस को मयप्पन के घर से चेन्नई सुपर किंग्स के 365 लिफाफे, 190 विजिटिंग कार्ड, टीम के लोगो वाले 1400 स्टीकर्स, एक डायरी, टीम के खिलाड़ियों की लिस्ट, आईपीएल-2010 की ऑक्शन लिस्ट और टीम के लोगो वाली टी शर्ट मिली है।
विज्ञापन


पुलिस ने 2009 में हुई एक आईपीएल वर्कशॉप की फोटो भी हासिल की है, जिसमें मयप्पन चेन्नई के मालिक के तौर पर एक कॉन्क्लेव को संबोधित कर रहे हैं।

सूत्रों की मानें तो मयप्पन से जुड़े ठिकानों पर पुलिस की छापेमारी अगले कुछ दिनों तक जारी रहेगी, क्योंकि वह किसी इलेक्ट्रॉनिक प्रमाण की तलाश कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें