फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेचारी दिल्ली डेयरडेविल्स, अपने ही दे रहे दगा

Sat, 13 Apr 2013 01:54 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली फिर हार गई। आईपीएल-6 में यह लगातार उसकी चौथी हार रही। इस बार हैदराबाद सनराइजर्स ने दिल्ली डेयरडेविल्स को 3 विकेट से हरा दिया। गौर करने वाली बात यह है कि दिल्ली की इसी हार में दिल्ली के ही ईशांत शर्मा ने खास भूमिका निभाई।
विज्ञापन


दरअसल इस सीजन में पहली बार दिल्ली के अंतिम एकादश में शामिल हुए वीरेंद्र सहवाग बल्लेबाजी के दौरान अच्छे टच में दिख रहे थे। वे आत्मविश्वास के साथ चौके जमा रहे थे।

महज 26 के स्कोर पर सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर (0) और माहेला जयवर्धने (12) के आउट होने के बाद भी डेयरडेविल्स के प्रशंसक उत्साहित थे।

प्रशंसक इस बात से ही खुश थे कि जब तक वीरेंद्र सहवाग क्रीज पर हैं दिल्ली विशाल स्कोर खड़ा करके रहेगा।

लेकिन सनराइजर्स टीम में शामिल दिल्ली के ईशांत शर्मा ने सहवाग को पवेलियन भेज दिया।

सहवाग के महज 12 रन बनाकर आउट होने के बाद दिल्ली की पारी पूरी तरह लड़खड़ा गई और पूरी टीम 114 रन ही बना सकी।

दिल्ली के गंभीर बने थे विलेन
इससे पहले आईपीएल-6 के पहले मैच में दिल्ली डेयरडेविल्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 128 रन बनाई थी।

इस मैच में कोलकाता की ओर से कप्तानी कर रहे दिल्ली के गौतम गंभीर ने डेयरडेविल्स का सारा खेल बिगाड़ दिया था।

गंभीर ने 41 रनों की पारी खेलकर कोलकाता की जीत आसान कर दी। टूर्नामेंट के शुरुआत में ही मिली इस हार के बाद दिल्ली डेयरडेविल्स का मनोबल टूट गया जिससे यह टीम लगातार हार झेल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मालूम हो कि गौतम गंभीर मूल रूप से दिल्ली के रहने वाले हैं और वे घरेलू मैचों भी दिल्ली की ओर से खेलते हैं।

साथ ही गंभीर आईपीएल के शुरुआती तीन सीजन में डेयरडेविल्स की तरफ से खेला था और कप्तानी भी की थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें